निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत

204
निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत
निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर वोट की अपील करेंगे।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष लगातार मिल रही हार के सदमें से उबर नहीं पा रहा है। इसलिए कभी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाता है तो कभी झूठे आरोपों व मनगढत बातों के द्वारा जनता को भ्रमित करने की असफल कोशिशें करता है। उन्होनें कहा कि विपक्ष हथकंडो से चुनाव जीतना चाहता है। विपक्ष यह समझ नहीं पा रहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ चुका है। जनता भी विपक्ष की मंशा को समझ गई है इसलिए नगरीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर प्रदेश में कमल का फूल खिलाकर ट्रिपल इंजन वाली सरकार मार्ग प्रशस्त करेगी।

READ MORE-भोजपुरी इंडस्ट्री शॉक्ड

निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना-भेदभाव के हुए विकास कार्यों का लाभ समाज के हर वर्ग और तबके तक पहुंचा है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग शासन सत्ता को अपनी जागीर समझते थे और जिनके शासन में योजनायें सिर्फ अपने और अपने परिवार के हितों को ध्यान में रखकर ही बनायी जाती थी। ऐसे दलों और उनके नेताओं को जनता लगातार सबक सिखा रही है। लगातार अलग-अलग गठबंधनों की बैशाखियों के सहारे सत्ता शिखर पर पहुंचने के इनके मंसूबों को जनता ध्वस्त कर रही है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 13 मई को प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में भी कमल का फूल खिलेगा।

निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के सम्मानित जनता का आशीर्वाद लेकर नगर की सरकार बनाएगी। धर्मपाल सिंह सोमवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक में अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करते हुए चुनाव लड़ना है और जीतना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं, आधुनिक नगरीय व्यवस्था तथा सुशासन को लेकर हर घर तक पहुंचना है। उन्होने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मजबूत बूथ संरचना से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के साथ प्रत्ेयक वार्ड़ में कमल खिलेगा।उक्त बैठक को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण मिश्रा, अमर पाल मौर्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।

निकाय चुनाव भाजपा की होगी प्रचंड जीत