विधायकों में बदलाव की जरूरत-विजय जैन

131
विधायकों में बदलाव की जरूरत-विजय जैन
विधायकों में बदलाव की जरूरत-विजय जैन
एस.पी.मित्तल
एस.पी.मित्तल

आध्यात्मिक शक्ति न होती तो अजमेर के मसाणिया भैरव धाम पर इतने श्रद्धालु नहीं आते। 13 अगस्त रविवार को उपासक चंपालाल महाराज की आध्यात्मिक चौकी से 25 हजार श्रद्धालुओं ने भभूती और आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं। अजमेर के विधायकों में बदलाव की जरूरत। विधायकों में बदलाव की जरूरत-विजय जैन

किसी आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल की शक्ति का अंदाजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या से लगता है। अजमेर के निकट राजगढ़ गांव में स्थित मसाणिया भैरव धाम में 13 अगस्त रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। धाम के उपासक चंपालाल महाराज की आध्यात्मिक चौकी से भभूती और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु 12 अगस्त की रात को ही आ गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण धाम परिसर में पैर रखने की जगह भी नहीं थी। लेकिन धाम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी व्यवस्थाओं को नियंत्रित किया। हालांकि इतनी भीड़ के बाद भी पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। जबकि पुलिस प्रशासन को पता है कि प्रत्येक रविवार को जब आध्यात्मिक चौकी लगती है, तब देश भर से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु की इतनी भीड़ का कारण पीड़ित लोगों को मदद मिलना है। कई श्रद्धालु अपने असाध्य रोग और अन्य परेशानियों से निजात पाने के लिए आध्यात्मिक चौकी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसे ईश्वर की कृपा ही कहा जाएगा कि जब उपासक चंपालाल महाराज श्रद्धालुओं को भभूती और आशीर्वाद देते हैं तो लोगों को राहत भी मिलती है।

आध्यात्मिक चौकी के साथ ही मसाणिया भैरव धाम पर मनोकामना स्तंभ स्थापित है। हजारों लोग इस स्तंभ के चक्कर लगा कर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इतना ही नहीं इस धाम पर नशा मुक्ति का अभियान चलाया जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को नशा न करने का संकल्प करवाया जाता है। ऐसे हजारों लोग हैं जिन्होंने अपने नशे की आदत इस धाम पर आकर छोड़ी है। उपासक चंपालाल महाराज की प्रेरणा से जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह भी करवाए जाते हैं। दहेज प्रथा के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ लगाने के लिए भी धाम से प्रोत्साहित किया जाता है। धाम के प्रतिनिधि राहुल सेन और अविनाश सैन ने बताया कि धाम पर किसी भी प्रकार का चढ़ावा स्वीकार नहीं किया जाता। श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं भी धाम की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। मसाणिया भैरव धाम की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829223268 पर अविनाश सेन से ली जा सकती है।

विधायकों को बदलने की जरुरत


अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा है कि शहर के दोनों भाजपा विधायकों को बदलने की जरूरत है। 13 अगस्त को मीडिया से संवाद करते हुए जैन ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी और दक्षिण से श्रीमती अनिता भदेल भाजपा की विधायक हैं। बीस वर्ष तक विधायक रहने के बाद भी दोनों विधायक अब जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव फिर जीता जा सके। जैन ने कहा कि जब ये दोनों नेता बीस वर्ष से विधायक है तो फिर सड़क, नाली आदि की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ..? इन बीस वर्षों में गत वर्ष भाजपा की सरकार रही और ये दोनों विधायक मंत्री भी रहे। यदि मंत्री रहने के बाद भी छोटी छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है तो फिर कौन जिम्मेदार है।

जैन ने कहा कि चुनाव के समय मतदाताओं को गुमराह कर भाजपा वोट हासिल कर लेती है, लेकिन जीतने के बाद जनता की कोई सुध नहीं ली जाती। बिजली के बिलों से फ्यूल चार्ज समाप्त करने के बाद भी विधायक देवनानी बिलों की प्रतियां जला रहे हैं, इसी प्रकार अनिता भदेल भी अब जल जमाव और सफाई जैसी समस्याओं को लेकर धरना दे रही हैं। जैन ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान नगर निगम के माध्यम से हो सकता है, उनके लिए भी राज्य सरकार से मांग की जा रही है। सवाल उठता है कि नगर निगम में भाजपा का शासन है, सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों किया जा रहा है। क्या इन दोनों विधायकों की नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं होती…? जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक और मेयर आपस में ही टकराव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है,इसलिए अजमेर शहर में इस बार दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत होगी। विधायकों में बदलाव की जरूरत-विजय जैन