महंगाई से जनता परेशान सरकार मेहरबान

302
महंगाई से जनता परेशान सरकार मेहरबान
महंगाई से जनता परेशान सरकार मेहरबान

महंगाई से जनता परेशान सरकार मेहरबान,भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीब, किसान, नौजवान और प्रदेश की जनता को तबाह कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने त्यौहार के मौके पर गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिये। बसों का किराया बढ़ा दिया। दूध का दाम बढ़ा दिया। बिजली की दर बढ़ने जा रही है। आटा, दाल, तेल सभी चीजों के दाम बढ़ गये। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। आज एक दिवसीय अमेठी दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गैस सिलेण्डर लेकर प्रदर्शन करने वाली अमेठी की सांसद गैस की आसमान छूती कीमतों पर अब मौन है। उन्होंने कहा कि हमारी अमेठी की जनता से अपील है कि इस बार सिलेण्डर वाली सांसद को जरूर हराना।


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन सरकार झूठ बोल रही है। सरकार बेरोजगारी को लेकर सदन में झूठे आंकड़े देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता को 35 लाख करोड़ के निवेश का सपना दिखा रही है। लेकिन पिछले इन्वेस्टर समिट में जो एमओयू हुआ था उसमें से कितना निवेश हुआ और कितनों को रोजगार मिला। सरकार उसे नहीं बताती है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया। खाद, कीट नाशक, डीजल के दाम बढ़ गये। खेती का लागत मूल्य दोगुना हो गया लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और किसान विरोधी है। यह पूंजीपतियों की समर्थक है और उनके लिए नीतियां बनाती है। भाजपा ने जिस अपने मित्र उद्योगपति को दुनिया में नम्बर दो बनाया था आज उसकी हालत सबके सामने है। एलआईसी,एसबीआई जैसी अन्य सरकारी संस्थाओं ने जो निवेश किया था वह पैसा डूब रहा है। भाजपा सरकार इन संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं करती है।

SEE ALSO-सैफई-अपराधियों का संरक्षण गांव में दहशत

जातीय जनगणना संगोष्ठी कार्यक्रम

अखिलेश यादव के निर्देश पर जातीय जनगणना संगोष्ठी कार्यक्रम के दसवें दिन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने जनपद प्रयागराज के प्रेस क्लब में मीडिया बंधुओ को संबोधित किया। तत्पश्चात ब्लॉक फूलपुर के ग्राम बिरकाजी व श्रृंगवेरपुर में महाराज निषाद जी के मूर्ति स्थल पर संगोष्ठियो में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जातीय जनगणना होने से देश-प्रदेश में आरक्षण के साथ-साथ हाशिये पर रहने वाले वंचित लोगों की संख्या का आंकलन कर उनके लिए समुचित विकास करने का एक सफलतम प्रयास किया जा सकेगा। गंगा जमुनी तहज़ीब की नगरी प्रयागराज जहां प्रदेश के कोने-कोने के साथ ही पड़ोसी राज्यों से आये हजारों लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके अधिकारी कर्मचारी बनने का सपने देखते हैं। यहां की छात्र राजनीति से देश को प्रधानमंत्री तक मजबूत व्यक्तित्व मिले है। छात्र संघ खत्म कर दिया गया जो छात्र लोकतंत्र के लिए कुठाराघात है। बेतहाशा फीस बढ़ोतरी की जा रही है। गरीब किसान मजदूर के बच्चों को छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है। डॉ. कश्यप ने कहा कि गैर बराबरी व बेरोजगारी को खत्म करने के लिए और बढ़ते निजीकरण को रोकने के लिए जाति जनगणना के साथ आर्थिक, सामाजिक, आंकड़े एकत्र कर सभी जातियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए जातीय जनगणना होने से सभी वर्ग, समाजो का भला हो सकेगा। हमारी मांग है कि भाजपा सरकार श्रृंगवेरपुर व अयोध्या में महाराजा निषाद राज की भव्य मूर्ति व स्मारक बनवाये अन्यथा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मूर्ति व स्मारक बनवाया जाएगा। अगर सरकार जातीय जनगणना नहीं करवाती तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में जनांदोलन करने का कार्य करेगा।

SEE ALSO-Holi 2023-रंगों का त्योहार होली

अनुराग यादव

अनुराग यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश हो या प्रदेश जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है देश की जनता को महंगाई से निजात नहीं मिल रही है। देश हो या प्रदेश सत्ता परिवर्तन लोकलुभावन वादों से हुआ था, जनता वादे के बहकावे में आकर आज महंगाई की मार झेल रही है। महंगाई व करप्शन कम होता नजर नहीं आ रहा है। देश की आम जनता और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा उम्मीद थी कि उनके घर का बजट नहीं बिगड़ेगा, लेकिन इसके विपरीत उनके जीवन यापन की दिशा और दशा दोनों बदल गई। घर की रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाने पीने के सामान के दाम लगातार इजाफा हो रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो सरकार से यह उम्मीद भी नहीं बची है कि आने वाले दिनों में महंगाई दर कम होगी,लेकिन इसकी आशा जरूर है कि दिन दूना रात चौगुना महंगाई बढ़ती जाएगी। सुरसा की मुहं की तरह बढ़ती महंगाई अब वाकई डराने लगी है। पेट्रोल-डीजल खरीदना तो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है, दूध और सब्जियों की कीमतें भी बेकाबू हो रही हैं। बिजली दरों में बढ़ोतरी की ख़बर गर्मी में जान लेने वाली है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, की बढ़ती कीमतों और रुपये की घटती कीमत की वजह से सरकार सवालों के घेरे में है और यही वजह से कि आम आदमी आज इन बढ़ती कीमतों से त्राहि त्राहि कर रही है।लोगों का आरोप है कि न तो सरकारी नौकरियां हैं और ना ही गैर सरकारी रोजगार लेकिन सरकार है कि हर तरफ से आम जनता को मार रही है। एक तरफ बढ़ती महंगाई तो दूसरी तरफ बेरोजगारी।


    भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। गरीब और मध्यम वर्ग सरकार की गलत नीतियों से कराह रहा है।श्री यादव ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अपने मुकदमे वापस ले लिए। मुख्यमंत्री पर खुद कई गंभीर मुकदमे हैं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के अन्दर और बाहर लगातार मांग की है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें। लेकिन सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम घटनायें कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि हमारा जो गठबंधन आज है वह सभी 80सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विरोधियों ने फंसाया है। हम लोगों का कोर्ट पर भरोसा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

महंगाई से जनता परेशान सरकार मेहरबान