सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान

220
सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान
सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा का चुनावी प्रचार तूफानी गति से 110 वार्ड में चल रहा है। पर्चा पोस्टर, स्टीकर, प्रचार वाहन, टोलियों में घर घर जनसंपर्क, ऑडियो वीडियो प्रचार वाहनों से शहर की घनी आबादियों में प्रचार, थीम सांग के माध्यम लोगो के बीच सपा प्रत्याशी का प्रचार व वंदना मिश्रा का चुनावी एजेंडा घर घर पहुँच रहा है। समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के प्रचार को लेकर संचालन समिति, प्रचार समिति सहित शहर अध्यक्ष के निर्देश के बाद सभी 110 वार्ड में 10 10 की टोली महिलाओं वार्ड की महिलाओं से मिलकर प्रचार कर रही है। महिलाओं की टोली प्रत्याशी वंदना मिश्रा के प्रमुख चुनावी एजेंडे “सेफ लखनऊ फ़ॉर वीमेंस” और क्लीन एंड ग्रीन लखनऊ सहित अन्य प्रमुख एजेंडे को समझा कर वोट की अपील कर रही है। सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान


समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसंपर्क कार्यक्रम आज सुबह 7:10 मिनट से जय शंकर वार्ड से शुरू हुआ। महापौर प्रत्यशी के साथ उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रही। जयशंकर प्रसाद वार्ड के पार्षद प्रत्याशी वैभव मिश्रा और उपविजेता रही पूर्व प्रत्याशी अंजू मिश्रा ने दोनों नेताओं का माला पहना कर स्वागत किया। महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा वार्ड में पदयात्रा करके घर घर जनसंपर्क कर वोट मांगा। उन्होंने वार्ड की जनता से साफ सफाई सीवर समस्या पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण का वादा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं महापौर के साथ थी। वार्ड की नवयुवतियों को वंदना मिश्रा ने सुरक्षित लखनऊ और हर वार्ड सार्वजनिक इलाको में महिला प्रसाधन की सुविधा देने का वादा किया।

इस के बाद महापौर का काफिला सीधे लाला लाजपत राय वार्ड पहुंचा। यहां पार्षद प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार वर्मा व क्षेत्र की जनता के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर वोट और सहयोग करने की अपील की गई। यहां से महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा सीधे भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड पहुंचा। यहाँ सपा के प्रत्याशी रज़ी हसन रज़ी और वार्ड के समर्थकों के साथ सघन दौरा करते हुए वोट मांगा । महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने दौरे के दौरान जनता को गुणवत्ता परक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं सहित नियमित फॉगिंग, सैनिटाईजेसन का का वादा किया। उन्होंने वार्ड के अधूरे पड़े विकास कार्य मार्गप्रकाश व्यवस्था भी बेहतर करने का वादा किया। दौरा करने के तत्काल बाद महापौर प्रत्याशी केंद्रीय कार्यालय पहुंची। केंद्रीय कार्यालय पर वो समाजवादी महिलासभा की मीटिंग में शामिल हुई।

मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव और पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला मौजूद रही। बैठक में समाजवादी महिला सभा ने वंदना मिश्रा के महापौर चुनाव में पूरी ताकत से काम करने का महापौर प्रत्याशी को भरोसा दिलाया। बैठक में तय हुआ कि वार्ड की महिलाएं 10 10 की टोली बना कर महापौर प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगी। महिला सभा प्रत्येक वार्ड से मतदान के दिन महिलाओं को निकाल कर वोट डलवाने का भी काम करेंगी। बैठक में महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने कहा कि वो लखनऊ को हराभरा, प्रदूषण रहित बनाने का काम करेंगी। नालों का पानी सीधे गोमती में नही जाएगा। उनका शोधन होगा फिर गोमती में जायेगा। सीवर व्यवस्था सुधारी जाएगी। और हाउस टैक्स को न्यायसंगत किया जाएगा। हॉउस टैक्स का जो हवाई सर्वे हुआ था उसकी कमियां दूर की जाएंगी। बैठक बाद महापौर प्रत्याशी सीधे दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंची। और अपना चुनावी एजेंडा रखा।

कलेक्ट्रेट में वकीलों ने महापौर प्रत्याशी का जोरदार स्वागत, जनसंपर्क में उमड़े वकील

लखनऊ बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वंदना मिश्रा के लिए मांगा वोट, वकीलों ने वंदना मिश्रा को हर तरह का सहयोग का किया। वादा 1:30 बजे वंदना जी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क करने सीधे कचहरी पहुंची। वंदना मिश्रा के साथ यहां नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित पूर्व जिला महासचिव विजय सिंह यादव, तारा चंद यादव अमरपाल सिंह, रामसागर यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता समीर सिंह और युवजन सभा के प्रदेश सचिव गोपाल सेठी भी मौजूद थे। अधिवक्ता नेता व पूर्व महामंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन जितेंद्र यादव जीतू ने सैंकड़ो वकीलों के साथ महापौर का स्वागत किया। वंदना मिश्रा ने अधिवक्ताओं से मिलते हुए वोट और सहयोग करने की अपील की। वंदना मिश्रा सबसे पहले समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और वकीलों से मिली। उसके बाद वंदना मिश्रा जी सिविल कोर्ट पहुंची।

सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान

इस दौरान लखनऊ के बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी जनसंपर्क में साथ रहे। परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने दिल खोल कर महापौर का स्वागत किया और वोट देने का वादा भी किया। महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने अपने चुनावी एजेंडे को वकीलों के समक्ष रखा और कहा आप समाज के पढ़े लिखे वर्ग से आते है। इस बार लखनऊ को एक पढ़ा लिखा शिक्षित और संवेदनशील महापौर दीजिये। उन्होंने कहा कि 25 साल से भाजपा काबिज है। लखनऊ कूड़े और गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुका है। लखनऊ को स्मार्ट बनाने के नाम पर गड्ढों में तब्दील किया जा चुका है। नगर निकाय चुनाव द्वारा संचालित स्कूल को बेहतर करने के लिए व उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं के लिए वोट मांगा।इस दौरान लखनऊ बार व सेंट्रल बार के संजीव यादव बाबू, अनिल यादव, प्रमोद चौहान, रणधीर सिंह, अनुराग यादव, मोहम्मद एजाज, दिग्विजय सिंह, सहज राम यादव ब्रजेश गुप्ता सुषमा सिंह रंजना तिवारी मधु गुप्ता एडवोकेट पारुल सिंह आदि बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। अंत मे पूर्व बार महामंत्री जीतू यादव ने महापौर प्रत्याशी का आभार जताया और आश्वाशन दिया कि वकीलों का अधिकतम वोट इस बार वंदना जी को मिलेगा।

सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान

शाम 4 बजे के करीब वकीलों से संवाद के बाद महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा का काफिला आचार्य नरेंद्र देव वार्ड पहुंचा। यहां वंदना मिश्रा जी ने पार्षद प्रत्याशी पंकज कुमार सैनी के कार्यालय का उद्धाटन किया। कार्यालय उद्धाटन के वक़्त बड़ी तादाद में क्षेत्रीय जनता ने वंदना मिश्रा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद वंदना मिश्रा पार्षद प्रत्याशी पंकज सैनी के साथ पदयात्रा करते हुए घर घर जा कर जनसंपर्क किया और वोट देने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की जनता से महिलाओं के लिए सुरक्षित लखनऊ, क्लीन और ग्रीन लखनऊ के नाम पर वोट मांगा। समुचित कूड़ा प्रबंधन और उसका निस्तारण का काम होगा। नालों की सफाई और सिल्ट निकासी का काम नियमित होगा। नालियों में छिड़काव सेनिटेशन का कार्य होगा ताकि बीमारियां न फैलें। क्षेत्र में प्रचार के दौरान बड़ी संख्या महिलाएं और युवा लड़कियों ने वंदना मिश्रा स्वागत करते हुए वोट देने के लिए आश्वस्त किया। प्रचार में शहर अध्यक्ष सुशील दीक्षित विजय सिंह यादव मधुप सिंह, उपाध्यक्ष ताराचंद यादव संतोष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

इसके बाद महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा समर्थकों के साथ लखनव पश्चिम के विधायक अरमान खान के साथ पदयात्रा कर जनता से वोट देने और सहयोग करने की अपील की। पदयात्रा निवाजगंज साईं मंदिर से शुरू हुई जो चौपटिया होते हुए अकबरी गेट केंद्रीय कार्यालय पहुंची। यहाँ महापौर प्रत्याशी ने पश्चिम विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के लखनऊ नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसंपर्क प्रोग्राम पुराने शहर के गली मोहल्लों में शुरू हुआ। पुराने शहर में सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला लोगो ने हाथ हिला कर वंदना मिश्रा का अभिनंदन किया। संपर्क के दौरान पुराने क्षेत्र की बजबजाती नालियों और कूड़े के ढेर को दिखाते हुए महापौर प्रत्याशी ने कहा है यह भाजपा का 25 साल का सबूत। उन्होंने क्षेत्र की जनता से साफ सफाई सहित स्वच्छता के नाम पर वोट और सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सपा का मेयर होगा तो सीवर समस्या हल साफ सफाई नियमित होगी। जलभराव न हो इसकेलिए इंतज़ाम किया जाएगा। नियमित सेनिटेशन होगा और नालियों में छिड़काव होगा।सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा का जनसम्पर्क अभियान