मोहनिंद्रा में राहुल गांधी हैं-भूपेंद्र सिंह

137
तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त इंडी गठबंधन-भूपेंद्र चौधरी
तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त इंडी गठबंधन-भूपेंद्र चौधरी

मोहनिंद्रा में राहुल गांधी हैं-भूपेंद्र सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी और निंदनीय है, जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें न इतिहास पता और न ही वर्तमान ज्ञान है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है, विकास के कार्य हो रहे है। राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोहनिंद्रा में हैं वह उत्तर प्रदेश में आए नहीं हैं, इसलिए उन्हें यूपी के विकास की जानकारी नहीं है।

READ MORE- भाजपा सरकार पूंजीघरानों की संरक्षक-अखिलेश


भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित विकास के एजेंडे पर लगातार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही हैं। प्रदेश तथा प्रदेशवासियों को आर्थिक समृद्ध बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार अनवरत काम कर रही है। लेकिन विपक्ष उत्तर प्रदेश का वातावरण खराब करने की कोशिशें लगातार कर रहा है। लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होगें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी सनातन संस्कृति के उपासक हैं। योगी के लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं है।

मोहनिंद्रा में राहुल गांधी हैं-भूपेंद्र सिंह