सादगी के साथ मनाई गई रविदास की जयंती

161

लखनऊ में आज संत रविदास की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में संत रविदास के चित्र पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित किया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि संत रविदास की समता, बंधुत्व, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध हैं। यही वह रास्ता है जिससे समाज में एकता आ सकती है।


   संत रविदास जी ने अपना कोई पंथ स्थापित नहीं किया किन्तु उनके अनुयायी देश के हर हिस्से में मिलते हैं। गुरु ग्रंथ साहिब में भी उनके पद संग्रहीत है। मीराबाई सहित अनेक महिलाओं के लिए संत प्रवर ने अध्यात्म के मार्ग खोले। वे कहते थे कि श्रम की प्रतिष्ठा और श्रम साधना ही संसार में सुख शांति का सरल साधन है। भक्ति और सत्संग में रमे रहने के बावजूद वे आजीविका के लिए पुश्तैनी धंधा करते रहे थे।इस अवसर पर रामसागर यादव, विजय सिंह, राम हृदय राम, एस.के. राय, मनोज पासवान, कमलेश भारती, संजीव इर्जन, धर्मवीर पासवान, चिंता यादव सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।