निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प

190
निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प
निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प।

लखनऊ/काकोरी। निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प,लखनऊ विकासखंड काकोरी के प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा में संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत अमेठिया सलेमपुर के उन्नीस विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया बैठक की शुरुआत। ए आर पी काकोरी राजेश कुमार सिंह व संकुल प्रभारी हूरजहां ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्राथमिक विद्यालय काकोरी दो की छात्राओं ने प्रार्थना व प्रेरक गीत प्रस्तुत किया सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए एआरपी राजेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे। अति महत्वपूर्ण निपुण कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की और शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को समय अवधि के पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

READ MORE-न्यायपालिका,कार्यपालिका और विधायिका की सीमाएं

निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा की इंचार्ज अध्यापिका विकार फातिमा द्वारा विद्यालय में किए जा रहे शिक्षण कार्य और प्रिंट रिच मटेरियल के सदुपयोग की खूब सराहना की।जिस तरह से विकार फातिमा अकेली अध्यापिका होने के बाद भी तन्मयता से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास कर रही हैं। वह सभी अध्यापकों के लिए प्रेरणा है। संकुल प्रभारी हूरजहां ने समूह कार्य कक्षा 1,3,4,5,6,8 में टी एल एम कार्यपत्रक निर्माण आदि आधारशिला क्रियान्वयन, संदर्शिका शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर करने पर चर्चा, दीक्षा मॉडल का उपयोग करने आज विषयों पर विशेष चर्चा की वही संकुल सदस्य सुमन मिश्रा ने प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन कर उस पर चर्चा की। टी एल एम कार्यपत्रक निर्माण एवं पिछली शिक्षा संकुल बैठक के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया।

शिक्षक संकुल बैठक में प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा की इंचार्ज अध्यापिका विकार फातिमा व शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने आए हुए। सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा निपुण विद्यालय बन जाएगा। एआरपी राजेश कुमार सिंह ने आए हुए सभी शिक्षकों से अपने अपने विद्यालय को निपुण लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। और प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा के निपुण बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। शिक्षक संकुल बैठक में मुख्य रूप से रूशना जैदी, वंदना, सरिता, सैयदा अतहर, सुनीता कुमारी, सरिता वर्मा, उम्मे कुलसुम छाया देवी, शबीह सुगरा, शिमला वर्मा, नाजिया बानो, ज्योति देवी, मिथिलेश कुमारी, उषा रावत, आदि शिक्षक मौजूद रहे। निपुण विद्यालय बनाने का लिया संकल्प