दिव्यांग शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर

145
दिव्यांग शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर
दिव्यांग शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर

शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर जिलाधिकारी के आदेश को डाक्टरों नें किया फ्लॉप। दिव्यांग शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर

पंकज यादव

मवई/अयोध्या। गरीब दिव्यांग भाई बहनों को जिले की भागदौड़ और वहाँ होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए जनपद के जिलाधिकारी महोदय नें मवई ब्लॉक मुख्यालय पर दिब्यांँग सर्टिफिकेट जारी क़रने के लिए कैम्प लगाने का आदेश जारी किया था। दूर-दूर से बरसात और कीचड़ के बीच सुबह 10 बजे से दिब्यांग मवई ब्लॉक मुख्यालय पहुचे। उन्हें जब पता चला कि दिब्यांग सर्टिफिकेट बनाने वाले डॉक्टर नहीं आए तो दिव्यांगो में निराशा फ़ैल गयी। मवई ब्लॉक पहुचें पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव नें दिब्यांगो की परेशानियों को इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव को बताया। दिब्यांगो नें जिलाधिकारी महोदय को सम्बोधित शिकायती प्रार्थना पत्र बिधायक को भेजकर योगी सरकार की योजनाओं को फेल क़रने वाले डाक्टरों और उनकी टीम तथा अन्य सम्बंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। दिव्यांग शिविर में नहीं पहुचें जिम्मेदार डॉक्टर