सभाजीत सिंह आपके अध्यक्ष व दिनेश पटेल महासचिव

132
सभाजीत सिंह आपके अध्यक्ष व दिनेश पटेल महासचिव
सभाजीत सिंह आपके अध्यक्ष व दिनेश पटेल महासचिव

सभाजीत सिंह बने पुनः आप के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व दिनेश पटेल प्रदेश महासचिव। सभाजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने अपने संघर्षशील व तेज तर्रार नेता सभाजीत सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभाजीत सिंह के नेतृत्व में ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उप्र की रणनीति थमाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभाजीत सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जबकि दिनेश पटेल को पार्टी ने महासचिव जैसे अहम पद की कमान सौंपी है। आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिये।

दिनेश पटेल प्रदेश महासचिव

अयोध्या निवासी सभाजीत सिंह छात्र राजनीति के समय से आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और अन्ना हजारे आंदोलन में अहम भूमिका निभायी। पेश्ो से अधिवक्ता सभाजीत सिंह की अगुवाई में पार्टी ने पहले भी उप्र की संघर्षगाथा लिखी है। मोदी सरकार द्वारा यूपी प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह को गैर- कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने व जमीन पर संघर्ष करके पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं एकजुट बनाये रखने के लिए सभाजीत सिंह को पुन: प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में जहां जोश है वहीं पदाधिकारियों ने इसका खुले मन से स्वागत किया है। प्रादेशिक वरिष्ठ नेता प्रिंस सोनी,आशुतोष सेंगर, महेंद्र सिंह, शेखर दीक्षित, सोमेन्द्र ढाका, राजेश यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनय पटेल, अंकित परिहार सहित तमाम पदाधिकारियों ने श्री सिंह की नियुक्ति पर बधाई दी है।