शंकराचार्य ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का दिया आशीर्वाद

232

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी के शिष्य प्रतिनिधि ब्रह्मचारी रामानंद जी ने भेंट की और सन्2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का शंकराचार्यजी द्वारा दिए गए आशीर्वाद की जानकारी दी। ब्रह्मचारी रामानंद जी ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी का मानना है कि श्री अखिलेश यादव में राज्य को सम्हालने की क्षमता है। वे लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें ही सन्22 में मुख्यमंत्री चुनेगी।


अखिलेश यादव ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी के आशीर्वचन के लिए आभार जताते हुए उनका श्रद्धापूर्वक नमन किया।ब्रह्मचारी रामानंद जी ने अखिलेश यादव को पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी की ओर से शिवलिंग, स्फटिक एवं रूद्राक्ष की माला तथा शाल भेंट किया। ब्रह्मचारी रामानंद जी ने अखिलेश यादव को व्यवहार कुशल एवं सादगी पसंद निष्ठावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि श्री यादव की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।