सपा ने खींचा जीत का खांका

106
सपा ने खींचा जीत का खांका
सपा ने खींचा जीत का खांका

लखनऊ। अखिलेश यादव का स्पष्ठ निर्देश है कि पार्टी कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की जीत के लिए जी जान से जुट जाएं: पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की विजय के लिए 110 पार्षदों के साथ बैठकर खींचा जीत का खांका। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की जीत के लिए पार्षदों दिया जीत का मंत्र। वार्ड स्तर पर वोटर लिस्ट के दो दो पन्ने की जिम्मेदारी वार्ड पदाधिकारी ले, फ्रंटल संगठन करेंगे सहयोग: अरविंद सिंह गोप। सपा ने खींचा जीत

समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी जान से जुट गई है, और तूफानी गति से बैठकों का दौर जारी है। इस क्रम में आज समाजवादी पार्टी के कैसरबाग स्थित नगर कार्यालय में शहर के सभी पार्षद प्रत्यशियों के साथ संवाद कर महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की जीत के लिए चुनाव प्रचार कमेटी ने पार्षदों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निकाय चुनाव प्रचार कमेटी ने किया जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने की। बैठक में नगर निगम चुनाव सभी 110 पार्षद प्रत्याशी सहित महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा मौजूद रही।

सपा ने खींचा जीत का खांका

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश यादव का निर्देश है कि लखनऊ के सभी पार्षद फ्रंटल संगठन सहित सभी पदाधिकारी महापौर वंदना मिश्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुट जाएं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह यादव ने संवाद कार्यक्रम में पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्षद महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के प्रचार प्रसार दौरों के कार्यक्रम में लग जाये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की लखनऊ ज़िला व नगर कमेटी अपने संगठनों सहित इस पूरी मुहीम में सहयोग में रहेगी। उन्होंने पार्षदों को स्पष्ट किया कि वो अपने वार्ड में वोटर लिस्ट लेकर प्रत्येक पन्नो की जिम्मेदारी जिम्मेदार लोगों को दें।

साथ ही साथ यह सुनिश्चित करें कि मतदान पूर्व वो प्रत्येक घर पर प्रचार सामग्री पहुंचाने और महापौर प्रत्याशी के लिए वोट देने का माहौल बनाये। मतदान के दिन वो प्रत्येक घर से वोटरों को निकलवा कर वोट डलवाने का भी काम करें। आज के संवाद कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, प्रचार समिति प्रभारी फ़क़ीर सिद्दीकी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी एल वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोमती यादव,चुनाव प्रचार प्रभारी जगदीप सिंह यादव, ज़िला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, शहर अध्यक्ष सुशील दीक्षित,ज़िला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिला महासचिव विजय सिंह यादव वरिष्ठ नेता राम सागर यादव और कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। सपा ने खींचा जीत का खांका