स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमोद श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

88

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी के निधन को अत्यंत ही दुखद बताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।