आन-बान-शान के साथ लहराता दिख रहा तिरंगा-मुख्यमंत्री

89
आन-बान-शान के साथ लहराता दिख रहा तिरंगा-मुख्यमंत्री
आन-बान-शान के साथ लहराता दिख रहा तिरंगा-मुख्यमंत्री


तिरंगा आज आन-बान-शान के साथ लहराता दिखाई दे रहा है। तिरंगा वीर शहीदों के साथ कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर दे रहा है। नए संकल्पों के साथ नए भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी के संकल्पों के साथ जुड़ने का आह्वान कर रहा है। आजादी के अमृत काल का यह प्रथम वर्ष आगामी 25 वर्ष की कार्ययोजना के साथ जोड़ता है। 2047 में जब भारत आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा तो हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति कर पाए। तब हम अपनी पीढ़ी से कह पाएंगे कि हमारा संकल्प था। इसकी कार्ययोजना हमने मिलकर बनाई थी। अब इसे आप देख रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में भारत को स्थापित करने के लिए जुड़ेगा। आन-बान-शान के साथ लहराता दिख रहा तिरंगा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के पांच पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा की


मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए यूपी पुलिस के वीर जवानों के लिए घोषणा की। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय, एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह, निरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ विशाल सांगरी, एसटीएफ लखनऊ के मनोज कुमार, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की आरक्षी सुश्री शैलेष कुंतल के नाम की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों को किया सम्मानित


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के मेजर अशोक कुमार सिंह, कर्नल भरत सिंह (शौर्य चक्र सम्मानित) , मेजर अरुण कुमार पांडेय (शौर्य चक्र सम्मानित), हवलदार कुंवर सिंह (मरणोपरांत वीर चक्र) के पुत्र ने सम्मान प्राप्त किया। नायक राजा सिंह (मरणोपरांत वीर चक्र) की पत्नी व पुत्रवधू ने सम्मान प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा (शौर्य चक्र) के पिता ने सम्मान प्राप्त किया। कर्नल मोनिंद्र राय (मरणोपरांत शौर्य चक्र) की पत्नी ने सम्मान प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट (मरणोपरांत शौर्य चक्र) की मां ने सम्मान प्राप्त किया। ब्रिगेडियर सैयद अली उस्मान (शौर्य चक्र से सम्मानित) की मां ने सम्मान प्राप्त किया। शहीद उताली के भतीजे ने सम्मान प्राप्त किया। आन-बान-शान के साथ लहराता दिख रहा तिरंगा-मुख्यमंत्री