रक्षाबन्धन के पर्व पर 3200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश-डॉ0 राज शेखर

219

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में रक्षाबन्धन के पर्व पर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 राज शेखर ने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों, समस्त सेवा प्रबन्धकों एवं समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक डिपो/वित्त को निर्देश जारी किये है कि इस वर्ष रक्षाबन्धन का पर्व दिनांक-03.08.2020 को मनाया जायेगा। रक्षाबन्धन पर्व पर यात्रियों का आवागमन अत्याधिक बढ़ जाता है, जिसके दृष्टिगत पूर्व के वर्षो की भॉति यह आवश्यक है कि रक्षाबन्धन पर्व की तिथि से 02 दिन पूर्व से 03 दिन बाद तक अर्थात दिनांकः-01.08.2020 से 06.08.2020 तक की अवधि में यात्रियों की उपलब्धता/ आवश्यकता के आधार पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जायेगा, जिससे यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

1. उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 6000 बसें संचालित की जा रही है।  बकरीद एवं रक्षाबन्धन के पर्व पर इस अवधि मं 3200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था प्रदेश के समस्त मुख्य मार्गाे पर यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुये संचालित की जायेगी। इस प्रकार परिवहन निगम द्वारा पर्व अवधि में प्रतिदिन 9200 बसों को संचालित की जाने की कार्ययोजना बनायी गयी है।

2. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सैनीटाईज करने के उपरान्त ही बसे संचालित की जायेगी तथा चालक/परिचालक एवं यात्रियों को बिना मास्क पहने यात्रा/ ड््यूटी करने की अनुमति नही दी जायेगी। उक्त के अतिरिक्त बस स्टेशन पर उपलब्ध समस्त कार्मिक द्वारा सुरक्षा के मानकों के आधार पर मास्क एवं हैण्ड सैनीटाइजेशन का प्रयोग किया जायेगा हैण्ड सैनीटाइजेशन की व्यवस्था यात्रियों के लिये बस स्टेशनों एवं यात्रा के दौरान बस में भी उपलब्ध रहेगी।

3. कोविड-19 की रोकथाम हेतु सुरक्षा के निर्धारित एस0ओ0पी0 के तहत प्रत्येक बस में बस की सीट से अधिक यात्रियों को यात्रा करन अनुमन्य नही होगा। अधिक यात्री होने पर अतिरिक्त बस की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

4. उक्त त्यौहार के दृृष्टिगत पूर्व की भॉति किसी अधिकारी/उपाधिकारी एवं कर्मचारी को अवकाश अनुमन्य नही होगा। विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृृति किया जायेगा।

5. क्षेत्रीय/मुख्यालय चेकिंग दल द्वारा शिफ्ट में त्वनदक जीम बसवबा मार्ग पर उपस्थित रहकर संचालन व्यवस्था का अनुश्रवण करेगें। चेकिंग दल द्वारा यह भी सुनिश्चित की मार्ग पर बसों की उपलब्धता आवश्यक के अनुरूप है अन्यथा की दशा में तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 6. मुख्यालय स्तर पर सभी क्षेत्रों के नामित नोड़ल अधिकारियों द्वारा अपने नोड़ल क्षेत्र की संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं का दैनिक अनुश्रवण करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जायेगो।

7. मुख्यालय स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिये हेल्पलाइन नं0- 18001802877, व्हाट््सएप नं0-9415049606, डायल 149 सेवा 24 घंटे कार्यरत रहेगी। जिस पर यात्री अपना सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकेगे।