हमें नए भारत के साथ जुड़ना है-मुख्यमंत्री

200
हमें नए भारत के साथ जुड़ना है-मुख्यमंत्री
हमें नए भारत के साथ जुड़ना है-मुख्यमंत्री
राजू यादव
राजू यादव


हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारे संस्कार सदैव से माता भूमि पुत्रोऽहं पृथिव्या से जोड़ते रहे हैं। हमने कभी भी धरती को जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि मां के रूप में सम्मान दिया है और धरती को मां के रूप में सम्मान देकर के उसके प्रति जो कुछ भी अभीष्ट व अच्छा है, वह कर गुजरने की तमन्ना के साथ हर भारतवासी कार्य करता है। य़ही कारण है कि हम हजारों वर्ष की विरासत पर गौरव की अनुभूति करते हैं। यही कारण है कि अनेकता में एकता के दर्शन भारत के अंदर होते हैं। रूप-रंग, भेष भूषा, खानपान सब अलग अलग होते हुए भी हमारे भाव एक जैसे हैं। हमें नए भारत के साथ जुड़ना है-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नए भारत के साथ जुड़ना है। मोदी ने 2027 तक भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प देशवासियों को दिया है। स्वाभाविक रूप से देश की आबादी का लगभग पांचवां भाग यूपी में निवास करता है। इतनी बड़ी आबादी जिस प्रदेश में निवास करती है, उस प्रदेश का भी कुछ दायित्व है। कृषि क्षेत्र में यूपी बखूबी कार्य कर रहा है। कृषि क्षेत्र में 11 फीसदी भाग यूपी के पास है। किसानों के परिश्रम के फलस्वरूप यूपी देश के अंदर 20 फीसदी खाद्यान्न उत्पादन में सफल हुआ है। इसे बढा़ने की संभावना पर यूपी में निरंतर कार्य हो रहा है।


भारत के अंदर यूपी सबसे युवा प्रदेश है तो 56 फीसदी जनसंख्या हमारे पास ऐसी है, जो कामकाजी है। इसके परिश्रम व पुरुषार्थ पर हमें गौरव की अनुभूति करनी होगी। इसे आगे बढ़ाना होगा। उस दृष्टि से यूपी ने तय किया है कि आगामी 5 वर्ष में व्यापक कार्य योजना लेकर चलेंगे। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के रूप में स्थापित करना है तो यूपी को भी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के रूप में स्थापित करना होगा। छह वर्ष में हमने पांच वर्ष में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता पाई और यह तब किया, जब कोरोना महामारी चुनौती दे रही थी। अब अगला पांच वर्ष में यूपी की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने में लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

विकसित भारत का मार्ग यूपी से होकर जाता है


सीएम योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का रास्ता पंच प्रण से जाता है। यह संकल्प शपथ के रूप में हमने ग्रहण किया है। हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय, समारोह पूर्वक लोग संकल्प ले रहे हैं। कोरोना महामारी हमारे संकल्प के आगे पराजित हुआ। दुनिया के कई क्षेत्र अभी भी कोरोना के आगे पस्त हैं, पर हम आगे बढ़ रहे हैं। कारण है संकल्पशक्ति जब स्वार्थ से उठकर आगे बढ़ती है तो वास्तविक रूप में परिणाम के रूप में दिखता है। हमें भी संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। आने वाला 25 वर्ष का कालखंड नई ऊर्जा व उत्साह के साथ जुड़ने का आह्वान कर रहा है। नए भारत के दर्शन के लिए विकसित भारत का मार्ग सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी से होकर जाता है। पंच प्रण विकसित भारत, विरासत का सम्मान, गुलामी के दंश से मुक्ति, एकता व एकीकरण हम सबका संकल्प होना चाहिए। इसकी अंर्तनिहित आत्मा है कि हर नागरिक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ेगा तो कोई कारण नहीं कि 2027 में यूपी वन ट्रिलियन डॉलर व देश 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा। हमें नए भारत के साथ जुड़ना है-मुख्यमंत्री