जेवर एयरपोर्ट से UP फिल्म सिटी भरेगा उड़ान

110

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

जेवर एयरपोर्ट से UP फिल्म सिटी भरेगा उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अभिनेताओं, निर्माता-निर्देशकों से किया संवाद। प्रसन्नता हुई कि यूपी आपके केंद्रबिंदु में है। सीएम ने फ़िल्म इंडस्ट्री को दिया यूपी में ज्यादा से ज्यादा फ़िल्म बनाने का न्योता।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी लोग आजमगढ़ के नाम से डरते थे। मुंबई में तो रूम नहीं मिलता था। आज आजमगढ़ में मुंबई के कलाकार को सांसद बना दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आजमगढ़ से होकर जा रहा है। वहां लोग सुरक्षित हैं। आजमगढ़ से आने वाले व्यक्ति को अब संदेह से नहीं देखा जाता। यूपी के तराई क्षेत्रों में वहां नेशनल पार्क हैं। सैकड़ों वर्षों की विरासत जुड़ी है। बुंदेलखंड में किले ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं।

फिल्म शूटिंग के लिए सुरक्षा के साथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी यूपी में आपको मिलेगी। यूपी ने कला के क्षेत्र में कभी बहुत बड़ा योगदान दिया था। आज भी दे रहा है। उस विरासत को संरक्षित व प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है। इसके तहत मेरा जब मुंबई में आना होता है तो इस क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद करना चाहता हूं। यूपी में फिल्म सिटी की कार्रवाई उसी का हिस्सा है। इसमें आप लोग रूचि लें। फिल्म सिटी कैसी होना चाहिए। आने वाले 50-100 वर्षों में टेक्नोलॉजी कहां जाने वाली है। उसके लिए हम अभी से कार्य करेंगे। राज्य सरकार अपना सहयोग देगी। वर्तमान के साथ भविष्य़ की चुनौतियों के साथ अभी से ढालना शुरू करेंगे।

फिल्म सिटी के पास बना रहे इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फिल्म सिटी वहां बना रहे हैं, जहां से मथुरा-वृंदावन की दूरी आधे से पौने घंटे में सड़क यात्रा से तय कर सकेंगे। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर वहीं बना रहे हैं। फिल्म सिटी से 10 मिनट में पहुंच जाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी आधे घंटे से 45 मिनट में कनेक्टिविटी देंगे। हम बहुत सुविधाएं देने जा रहे हैं। इस संबंध में हमारा अनुभव नहीं है। इस फील्ड में आपकी सक्रियता है। अभिनेता, निर्माता-निर्देशक के रूप में चुनौतियां भी आप जानते हैं और समस्याओं के समाधान का सुझाव भी आपको देना है। आपके सुझाव को नोट किया है। समाधान भी करेंगे।

फिल्म अभिनेताओं,निर्माता-निर्देशकों ने मुख्यमंत्री के सम्मुख अपनी बात रखी


फिल्म निर्माता-निर्देशकों व अभिनेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं। बोनी कपूर ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके कार्यों की प्रशंसा की। अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि इस समय 100 से 125 फिल्मों की शूटिंग यूपी में हो रही है।

लोगों को घर के पास रोजगार मिलेगा। सिनेमा जगत की तरफ से सीएम का धन्यवाद देते हुए लोगों को यूपी में आमंत्रित किया।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। पुरी इंडस्ट्री की तरफ से योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। आशीष सिंह ने कहा कि यूपी में बहुत शूटिंग की।

फिल्म सिटी बनने के बाद चार चांद लग जाएंगे। उन्होंने दक्षिण में रोड शो कराने का अनुरोध किया। सुभाष घई ने यूपी में फिल्म इंडस्ट्री की प्रगति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। मैं चाहता हूं कि यूपी के बच्चे भी ट्रेंड कलाकार बनें। आपके बच्चे ही फिल्म इंडस्ट्री को आगे ले जा सकते हैं। हार्ड पावर के साथ सॉफ्ट पॉवर की भी आवश्यकता है। पाश र्व गायक सोनू निगम ने कहा कि आप यूपी व महाराष्ट्र को मिलाने का कार्य कर रहे हैं। हमारी तरफ से जो सर्वश्रेष्ठ हो पाएगा, करेंगे। यूपी को अपराध मुक्त करने के लिए आपने बहुत काम किया।

जेवर एयरपोर्ट से UP फिल्म सिटी भरेगा उड़ान

READ MORE – स्मार्ट पुलिसिंग की संकल्पना का करें अनुसरण


सिंगर कैलाश खेर ने कहा कि फिल्म सिटी के साथ इल्म सिटी की भी जरूरत की बात की। यूपी अध्यात्म के लिए जाना जाता है। भारत के भगवान राम, श्रीकृष्ण, शिव की पहली नगरी यूपी में है। यूपी ने 7 प्रधानमंत्री दिए। भारत और यूपी बदल रहा है। आपकी वजह से बहुत कुछ बदल रहा है। फिल्म सिटी के अंदर इल्म सिटी व मेडिटेशन सेंटर हो। हृदय पर भी ध्यान देना होगा। यह आप जैसे संत कर सकते हैं। हम यूपी के हैं। तन-मन-धन से स्वागत करेंगे। कैलाश खरे ने स्वास्थ्य के साथ खुश रहने पर भी ध्यान देने की बात कही।चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सुविधा और सुरक्षा की बात की। मैं अधिकतर ऐतिहासिक कार्यक्रम में काम करता हूं। जब तक परिवर्तन न कर पाऊं, पर्याप्त नहीं है। हिंदी फिल्म का बड़ा अभिनेता जहां जाता है, वहां भीड़ पर नियंत्रण की बात कही।


मनोज मुंतशिर ने कहा कि यूपी की पैदाइश पर गर्व जताया। बोले कि मैं अमेठी में जन्मा हूं। यूपी के चौतरफा विकास के लिए साधुवाद। वहां 13 एक्सप्रेसवे बन चुके हैं। पहले जहां अमेठी से लखनऊ आने में 8-9 घंटे लग जाते थे। हरित क्रांति का दौर आ चुका है। 35 करोड़ पौधरोपण हुआ। अच्छा लगता है कि रात 12 बजे भी बहन-बेटियां नाइट शिफ्ट कर सुरक्षित घर आती हैं। उन्हें विश्वास है कि कोई आतातायी का हाथ उनके दुपट्टे तक नहीं पहुंचेगा। आपने दादा साहब फाल्के के कार्य को बढ़ाया। 1913 में उन्होंने पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी। तबसे यह रिश्ता जुड़ा है। पूरे पैशन के साथ जल्द से जल्द फिल्म सिटी गतिमान हो।


मराठी निर्माता-निर्देशक ओम राव ने कहा कि 2018 में पहली बार आपने मुंबई में रोड शो किया था। आपसे जो सुझाव साझा किए, वह आपने पूरे किए। धन्यवाद। इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग होनी थी। लोकेशन के लिए आप निर्माता-निर्देशक से मिले। यह बड़ी बात है। यूपी की फिल्म पॉलिसी देश में सबसे बेहतर है। आपके राज्य में कागज से निकलकर पॉलिसी यथार्थ में लागू होती है। ओटीटी पॉलिसी में शामिल करने की अपील की।हरदिल अजीज जैकी श्राफ ने खड़े होकर योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया। बोले कि कभी भी घर का खाने चाहिए तो हुकूम करना, मिल जाएगा। कहा कि थियेटर में पॉपकॉर्न की कीमत कम करें। आपको हम सभी चाहते हैं।


मनोज जोशी ने कहा कि फिल्म सिटी का संकल्प अद्भुत है। सब्सिडी भी बढ़िया है। हर भाषा की फिल्म के लिए सपोर्ट मिल रहा है। मैंने गंगा के घाट, लखनऊ में फिल्म की। कोई भाई या पुलिस वाला प्रोडक्शन के पास पैसे मांगने नहीं आया। फिल्म सिटी के लिए ट्रॉली पुलर से लेकर कामगारों को भी स्किल डवलपमेंट का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। इससे फिल्म सिटी के साथ अन्य जगहों पर भी लोगों को काम मिलेगा। छोटे-छोटे वेंडर्स को रियायती दर पर सुविधाएं मिले।


जैकी भगनानी ने कहा कि मेरा ननिहाल यूपी में है। मैं और मेरे पिता जी फिल्म बनाते हैं। मेरे परिवार के लोग लखनऊ व कानपुर रहते हैं। मेरी कंपनी व परिवार पूरा सपोर्ट करेगा।
राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में शुरुआत की। बोले कि आप अध्यात्म, कर्म-धर्म की जागृति चेतना हैं। यूपी हमारी जन्मभूमि मां और महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि सिने मा है। माँ और सिनेमा के बीच में आपने पहल की है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी यूपी के पॉलिसी की सराहना की। उम्मीद की कि जीरो क्राइम जीरो क्राइम ही रहना चाहिए। हमें सिर्फ एक्टर नहीं, टेक्निकल टीम बनाना भी महत्वपूर्ण है, जिससे वहां के लोकल को इनकरेज कर सकें। लोकल को काम जरूरी है। दर्शकों को थियेटर में बुलाना बहुत जरूरी है। मैं यूपी के दर्शकों की वजह से ही सुनील शेट्टी बना। हम अच्छे काम से भी जुड़े हैं। हमारी कहानी और संगीत ने लोगों को जोड़ा है।

नोएडा कॉरपोरेट सिटी है। वहां प्रशिक्षण व लैब सेंटर आदि बने। रूहेलखंड जल, जंगल, जमीन से ओतप्रोत है। उसे क्रिएटिव सृजन के रूप में बढ़ाएं। गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, पंतनगर एयरपोर्ट आदि हैं। पड़ोस में नेपाल है। प्रकृति के लिए हमारे पास पहाड़, जंगल भी है। राजपाल ने पर्यटन के साथ ही रोजगार की भी बात की। 7 फ़िल्म इंडस्ट्री भोजपुरी, हरियाणवी , उत्तराखंडी, बुंदेलखंडी, मैथिली, राजस्थानी, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी इससे जुड़ जाएगी।


मधुर भंडारकर ने प्रार्थना की कि ईश्वर योगी जी को और ताकत दें। राजकुमार संतोषी ने घातक फिल्म की चर्चा की। उस समय का वृतांत सुनाया। बोले कि आज हैरानी होती है कि आपने वहां करिश्मा कर दिखाया है। फिल्म उद्योग के लिए यहां अच्छी योजना है। आप सिर्फ बात नहीं करते, बल्कि अंजाम तक ले आते हैं। आपने यूपी को क्राइम फ्री बनाया। यह जिम्मेदारी सिर्फ महाराज जी की नहीं, पसीना हमें भी बहाना होगा। निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि यूपी के मथुरा से हूं। पूरा मथुरा आनंदित है। मथुरा श्रीकृष्ण की नगरी है। वे सबसे बड़े कलाकार थे। योगी जी चाहते हैं कि फिल्म सिटी का बढ़ावा हो। दर्शक कैसे थियेटर में आएं, इस पर भी प्रयास होना चाहिए। शिवाजी सरकार, तेजकरन बजाज, चैतन्य, मराठी निदेशक ओम राव आदि ने भी विचार रखे।

जेवर एयरपोर्ट से UP फिल्म सिटी भरेगा उड़ान