कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

98

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम।श्रमिक महिलाओं एवं आंगनवाडी कार्यकत्री ने भाषण एवं गीत प्रस्तुत कर किया जागरुक।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज । जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के नाम रामलीला पड़ाव स्थित शिव मंदिर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में महिला शक्ति मिशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, पुलिस प्रशासनिक एसआई उमाकांत सरोज एवं महिला आरक्षी शालिनी गुप्ता एवं आंगनबाड़ी सीडीपीओ अधिकारी किरण जयसवाल व पीएस रेशमा जायसवाल आशा रानी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फरेंदा विधानसभा उपाध्यक्ष जगदंबा जायसवाल के नेतृत्व में किया गया मंच का संचालन मंडल उपाध्यक्ष गौरव जायसवाल के नेतृत्व में किया गया ।


इस अवसर पर जगदम्बा जायसवाल ने कहा कि आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा है हम सब भी एक उपभोक्ता है साथ ही साथ आज रामकृष्ण की जयंती देश में मनाई जा रही है विश्व में भारत को सम्मान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण थे। आज के दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने की शिक्षा लेनी चाहिए।


एस आई उमाकांत सरोज ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध टोल फ्री नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सहायता के लिए 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक करते हुये कहा कि आपातकालीन स्थिति में इन नंबर पर काल करके पुलिस प्रशासन की मदद ले सकती हैं इसीलिए प्रत्येक थाने के अंदर महिलाओं की समस्या सुनने के लिए महिला महिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। आप लोगों के सहयोग से ही बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संगठन गरीब मजदूर के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक योजना के तहत लाखों परिवारों को चिकित्सा सहायता, शिशु लाभ, शादी अनुदान आकस्मिक दुर्घटना इत्यादि लाभ मिल रहा है योजनाओं को घर घर पहुचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। हर गरीब मजदूर जुड़े एवं उसका लाभ उठाये ।इस कार्यक्रम में श्रमिक महिलाओं एवं आंगनवाडी कार्यकत्री ने भाषण एवं गीत प्रस्तुत कर जागरुक करने का कार्य किया इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गौरव जायसवाल ने कहा कि इस लाकडाउन में हमारी सरकार ने सभी श्रमिकों को एक ₹1000 आपदा सहायता राशि के रूप में जो मुफ्त राशन देने का कार्य किया किसान सम्मान निधि के अंतर्गत ₹6000 किसानों के खाते में भेजा गया महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुफ्त गैस चुल्हा सिलेंडर वितरित किया गया।

जनधन योजना के तहत खुले खातों में पांच ₹500 भेजे गए। पूरे प्रदेश में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने घर घर मुक्त शौचालय बनवाए ताकि घर की बहू बेटियां घर से बाहर शौच करने ना जाए। बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की गई आज हर गांव में पक्की सड़कें एवं बिजली मौजूद है इस अवसर मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कार्यक्रम चलाया जा रहा है ससक्त भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्व पूर्ण रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलाए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।

संगठन द्वारा बुक देकर मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। संगठन के विस्तार के लिए चर्चा करते हुए बृजमनगंज ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को चुना गया उपाध्यक्ष पद हेतु गौरव जायसवाल को चुना गया। महामंत्री पद के लिए पंचम चौरसिया उपाध्यक्ष रामसेवक हरिजन को बनाया गया।साथ ही साथ कामगार महिला मोर्चा संघ की अध्यक्ष पूनम देवी एवं उपाध्यक्ष कुसमी देवी को बनाया गया।कार्यक्रम में प्रभात जायसवाल महराजगंज सदर उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी महामंत्री मधुर श्याम, बेखौफ खबर ब्यूरो अजीत सिंह के साथसैकड़ों की संख्या में आंगनवाडी आशा सहित मजदूर महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।