पी0एम0जी0 बैठक,लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाये-मुख्य सचिव

142


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पी.एम.जी. की बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, नमामि गंगे एवं मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा की गई।अमृत योजना में 121 परियोजनाएं पूर्ण, 149 का कार्य प्रगति पर नमामि गंगे योजना में 46 परियोजनाओं में 21 पूर्ण, 19 प्रगति पर एवं 05 निविदा प्रक्रियाधीन कानपुर एवं आगरा में मेट्रो परियोजना का कार्य प्रगति पर,स्मार्ट सिटी योजना में लक्ष्य से कम प्रगति से सम्बन्धित नगर आयुक्तों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।आगामी महीनों में कार्यों में गति लाकर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाये।



लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग ग्रुप बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, नमामि गंगे एवं मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।  स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि जिन शहरों की प्रगति लक्ष्य से कम है, सम्बन्धित नगर आयुक्तों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।

जमीन खरीदने से पहले DM के यहां आवेदन जरूरी

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब होने पर जन सामान्य को उसका लाभ मिलने में देरी होती है, अतः आगामी महीनों में कार्यों में गति लाकर बैकलाॅग पूरा करने के साथ ही निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सतत् एवं सघन समीक्षा करने के निर्देश दिये।  इससे पूर्व समीक्षा में बताया गया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 9609.13 करोड़ रुपये की 476 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, जिनमें माह मई,2021 तक 397 की डीपीआर एवं 343 परियोजनाओं के टेण्डर अनुमोदित किये गये हैं तथा 299 के वर्क आर्डर जारी किये जा चुके हैं।

उक्त में से 92 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। लखनऊ में 48 में 45, वाराणसी में 48 में 48, आगरा में 19 में 19, कानपुर में 46 में 32, प्रयागराज में 81 में 74, बरेली में 61 में 56, झांसी में 59 में से 55, अलीगढ़ में 33 में 28, सहारनपुर में 45 में से 21 और मुरादाबाद में 36 में से 21 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की जा चुकी हैं। रैंकिंग में पूरे देश में आगरा पांचवें तथा वाराणसी छठवें स्थान पर है।  अमृत योजना की समीक्षा में बताया गया कि 12506.17 करोड़ रुपये लागत की 289 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की गई है, 270 टेण्डर स्वीकृत किये जा चुके हैं। 121 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी हैं तथा 149 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

जलापूर्ति की 167 परियोजनाओं में से 87 पूर्ण हैं तथा 80 का कार्य प्रगति पर है। सीवरेज की 103 परियोजनाओं में 34 पूर्ण तथा 69 का कार्य तेजी से चल रहा है। जलापूर्ति की 01 तथा सीवरेज की 08 परियोजनाएं टेण्डर प्रक्रिया में हैं।  नमामि गंगे योजना की समीक्षा में बताया गया कि 10493.80 करोड़ रुपये लागत की 46 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें 21 परियोजनाएं पूर्ण तथा 19 परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 05 परियोजनाएं टेण्डर प्रक्रिया में है तथा 01 नई परियोजना स्वीकृत की गई है।

नमामि गंगे योजना में अब तक 3413.06 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं।  मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। गीता नगर मेट्रो स्टेशन के लिए रेलवे की 174 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है, जिसकी डिमाण्ड भेज दी गयी है तथा उक्त का फाॅलोअप किया जा रहा है। आगरा मेट्रो का निर्माण भी प्रगति पर है।  बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डाॅ रजनीश दुबे अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।