उत्तर प्रदेश में 3663 लोगों में Covid-19 की पुष्टि

198

लखनऊ, आज प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार घट रहें हैं। आज 3663 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। जबकि कुल 4432 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। लगातार प्रदेश में एक्टिव केस कम हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 44031 रह गई है।प्रदेश में मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट अब लगातार बढ़ रहा है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,20,937  कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 370753 ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 6153 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में प्रतिदिन के मृ़तकों की संख्या में भी कमी आई है। मंगलवार को 156336 नमूनों की जांच की गई।

कोविड-19 के 50 से 100 मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं, ऐसे जनपदों पर विशेष ध्यान दिया जाए-मुख्यमंत्री

कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बचाव एवं उपचार कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखें।मुख्य सचिव द्वारा जनपद लखनऊ व कानपुर नगर की स्थिति की गहनता से माॅनिटरिंग की जाए तथा इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।इंटीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का संचालन पूरी सक्रियता से करने के निर्देश।स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का कार्य सतत जारी रखें, एन्टीलार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव किया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 07 से 13 सितंबर के बीच कुल 48287 केस आए थे। उस सप्ताह का पॉजिटिवटी रेट 4.8 प्रतिशत था।  इसी तरह 14 से 20 सितंबर के दौरान 42141 नए केस सामने आए थे। उस समय पॉजिटिविटी रेट 4.3 प्रतिशत था। 21 से 27 सितंबर तक 33256 केस मिले थे। उस दौरान पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत था। इस तरह बीते चार सप्ताह में नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है।

आज प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 61 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 3663 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Total samples sent to labs – 11278102.
Total samples tested over last 24 hours – 156336.
Total Positive till date – 4,20,937.
Total Negative till date – 10623923.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लगातार पूजा-अर्चना का दौर जारी,आज राजधानी लखनऊ स्थित हनुमान मंदिर पर किया जाएगा केशव प्रसाद मौर्य के स्वस्थ होने के लिए सुंदरकांड का पाठ।भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश दुबे के नेतृत्व में होगी केशव प्रसाद मौर्य के स्वस्थ होने की पूजा अर्चना,शाम 5:00 बजे हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर होगी केशव प्रसाद मौर्य के लिए सुंदरकांड पाठ।

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल गृह-पृथक-वास में हैं। अभिनेता ने सोमवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी।