कोविड-19 रिकवरी से संतुष्ट हैं मुख्यमंत्री

79

की कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग,नवरात्र के पर्व के साथ ही, पर्व और त्योहारों की श्रृंखला प्रारम्भ हो जाएगी, इस दौरान सुरक्षा और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में पूरी तैयारी कर ली जाए। थाने स्तर से लेकर बीट स्तर तक अच्छे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। 



लखनऊ, आगामी 17 अक्टूबर से नवरात्र के पर्व के साथ ही, पर्व और त्योहारों की श्रृंखला प्रारम्भ हो जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में पूरी  सावधानी बरती जाए। इस सम्बन्ध में अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। थाने स्तर से लेकर बीट स्तर तक अच्छे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक (क्षेत्र), पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक (परिक्षेत्र), जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक आदि वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जुड़े हुए थे। 

त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। माहौल को खराब करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पहले से ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए शरणस्थली नहीं हो सकती। इसके दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में कोई रियायत न बरती जाए और हर मामले में प्रभावी कार्यवाही की जाए।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेट्रोलिंग की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सम्पादित किया जाए। इससे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगता है।

पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए जोन स्तर से लेकर थाने स्तर तक के पुलिस अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग करें, पुलिस अधिकारियों के निरन्तर फुट पेट्रोलिंग से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा होता है। 

जोन स्तर से लेकर थाने स्तर तक के पुलिस अधिकारियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जाए। इस दौरान लोगों से संवाद भी बनाया जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा निरन्तर फुट पेट्रोलिंग से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा होता है। इसके दृष्टिगत फुट पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पी0आर0वी0 112 की पेट्रोलिंग भी निरन्तर और प्रभावी होनी चाहिए। पी0आर0वी0 112 वाहनों की सुबह, दोपहर, शाम एवं रात्रि में पेट्रोलिंग के स्थान पहले से निश्चित होने चाहिए। सम्बन्धित पुलिस अधीक्षकों द्वारा पी0आर0वी0 वाहनों के पेट्रोलिंग की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि रात्रि में हाईवे, स्टेट हाईवे, प्रमुख मार्गों तथा शहर के अन्दर पी0आर0वी0 112 वाहनों द्वारा निरन्तर और सघन पेट्रोलिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग व एम्बुलेंस की व्यवस्था टोल टैक्स की वसूली करने वाली संस्था द्वारा करायी जाए।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार की अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति है। भ्रष्टाचार, अराजकता और अव्यवस्था के मामलों में कोई भी रियायत नहीं दी जा सकती।  मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए संचालित आपरेशन शक्ति तथा माफिया तत्वों के विरुद्ध संचालित आॅपरेशन माफिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन गतिविधियों को पूरे प्रदेश में निरन्तर और प्रभावी ढंग से संचालित रखा जाए। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति खतरा बने लोगों के प्रति कार्यवाही में पूरी तत्परता बरती जानी चाहिए। इस सम्बन्ध में हर स्तर के अधिकारी को संवेदनशीलता रहें। उन्होंने कहा कि एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड को निरन्तर व प्रभावी ढंग से क्रियाशील रखा जाए। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, आने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण किया जाए,आपरेशन माफिया की कार्यवाही पूरे प्रदेश में एक-एक माफिया को लक्ष्य करके प्रभावी ढंग संचालित की जाए। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन का माफिया तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए संचालित आपरेशन माफिया के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र सुश्री लक्ष्मी सिंह का महिलाओं के विरुद्ध अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए आपरेशन शक्ति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण,आपरेशन शक्ति में महिला अपराधों में संलग्न युवाओं को चिन्हित कर उनकी काउन्सिलिंग एवं परिवार के लोगों से बाॅण्ड भरवाने की व्यवस्था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपरेशन माफिया की कार्यवाही पूरे प्रदेश में एक-एक माफिया को लक्ष्य करके प्रभावी ढंग संचालित की जाए। दबंगई से सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जानी चाहिए। माफियाओं की अवैध सम्पत्ति की जब्ती की कार्यवाही भी की जाए। माफिया तत्वों के विरुद्ध प्रत्येक जोन, रेंज व जनपद में कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाहियों की जनपद स्तर की समीक्षा रेंज स्तर पर तथा रेंज स्तर की समीक्षा जोन स्तर पर की जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। आने वाली जनशिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण किया जाए। प्रवर्तन की कार्यवाही के नाम पर आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी निगाह रखी जाए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा संक्षेप में सही तथ्य मीडिया के सामने रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों को भी प्रस्तुत किया जाना चाहिए।  बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निरन्तर पुलिस थानों का भ्रमण कर निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस की प्रक्रिया को फिर से प्रारम्भ करने के आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। थाना दिवस के दौरान कोविड के प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। थाना दिवस पर जोन, रेंज व जनपद के पुलिस अधिकारी थानों का भ्रमण करें।  बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने माफिया तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए संचालित आॅपरेशन माफिया के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया।

पी0आर0वी0 112 वाहनों द्वारा रात्रि में हाईवे, स्टेट हाईवे, प्रमुख मार्गों तथा शहर के अन्दर निरन्तर और सघन पेट्रोलिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए संचालित आपरेशन शक्ति तथा माफिया तत्वों के विरुद्ध संचालित आॅपरेशन माफिया की प्रशंसा की,बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति खतरा बने लोगों के प्रति कार्यवाही में पूरी तत्परता बरती जानी चाहिए, इस सम्बन्ध में हर स्तर के अधिकारी संवेदनशील रहें। 

पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र सुश्री लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए आॅपरेशन शक्ति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया। आपरेशन शक्ति के अन्तर्गत महिला अपराधों में संलग्न युवाओं को चिन्हित कर उनकी काउन्सिलिंग एवं परिवार के लोगों से बाॅण्ड भरवाने की व्यवस्था है।  इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद तथा सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।