नव सृजित सिन्दुरिया थाने पर दर्ज हुआ पहला मुकदमा

233

नव सृजित सिन्दुरिया थाने पर दर्ज हुआ पहला मुकदमा, 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी असलहा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

सुनील कुमार पाण्डेय

    महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31-01-2021 को थानाध्यक्ष उ0नि0 जयशंकर मिश्रा मय हमराह कर्म0गण के साथ दौरान देखभाल में  मामुर थे की जरिये मुखबिर खास प्राप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नहर के रास्ते नरायनपुर आ रहा है, सूचना के आधार पर अभियुक्त-दिनेश राय पुत्र शिवनाथ राय नि0 कठिया मठिया थाना कंगली जिला पं0 चम्पारण बिहार को नरायनपुर नहर के पास से समय करीब 06.15 बजे सुबह पुलिस हिरासत मे लिया गया, तथा जामा तलाशी मे उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 01/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कारण गिरफ्तारी बताते हुये विधिक कार्यवाही कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. दिनेश राय पुत्र शिवनाथ राय नि0 कठिया मठिया थाना कंगली जिला पं0 चम्पारण बिहार पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 जयशंकर मिश्रा थानाध्यक्ष थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।
    2. उ0नि0 गंगाराम यादव थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।
    3. का0 अजीत यादव थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।
    4. का0 विष्णु दयाल थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।