भाजपा राज में अन्नदाता का शोषण-अखिलेश यादव
भाजपा राज में अन्नदाता का शोषण-अखिलेश यादव

भाजपा राज में अन्नदाता का शोषण-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान का हर तरह से शोषण हो रहा है। अन्नदाता से किए गए सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। वोट लेने के लिए किसानों को तमाम लुभावने सपने दिखाकर भाजपा ने उन्हें अपने हाल पर भटकने के लिए खुला छोड़ दिया है। किसान इससे बुरी तरह आक्रोशित हैं।किसानों को कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दुगनी करने का भरोसा इन सब वादों को भाजपा ने भुला दिया। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। भाजपा राज में किसानों के नलकूप खराब पड़े हैं।


कन्नौज में किसान आलू के बाद टमाटर के गिरे भाव से परेशान हैं। ठंड में टमाटर के पौधों को बचाने के लिए बार-बार दवा के छिड़काव से फसल की लागत बढ़ गई है। बाजार में टमाटर की कीमतें किसानों को रूला रही है। चंदौली, बलरामपुर आदि जनपदों में बहुत धीमी गति से धान की खरीद हो रही है। अधिकांश क्रय केन्द्रों में किसानों को भटकाने की शिकायतें मिल रही है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से छुट्टा पशुओं की समस्या खत्म करने का वादा किया था। जनता से वोट लेकर भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। किसान ठंड में पूरी-पूरी रात खेतों में जागकर रखवाली करता है। छुट्टा पशु किसान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। गौशालाओं में गोमाता की और भी दुर्दशा है। बड़ी संख्या में गायों की मौतें हो गई है। सांड़ों के हमलों से लोगों की जाने जा रही हैं। कितने ही निर्दोश मारे गए हैं।

यह ही पढ़ें- भाजपा राज में अन्नदाता का शोषण-अखिलेश यादव


सच तो यह है कि किसानों के हितों की तमाम कथित योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार के आदेशों-निर्देशों की धज्जियां खुद उनके अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी उड़ा रहे हैं। छुट्टा पशुओं से जनता और किसानों को निजात कब मिलेगी? भाजपा सरकार तो केवल चुनाव की तैयारियों में ही व्यस्त रहती है। उसे जनता की समस्याओं और किसानों से हमदर्दी कभी नहीं रही है।

अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 18 जनवरी 2023 को जनपद फैजाबाद जायेगा। जनपद फैजाबाद के विधान सभा क्षेत्र अयोध्या के ग्राम रसड़ा निवासी भेड़ चराने वाले लल्लन पाल व तुलसीराम पाल दोनों सगे भाइयों सहित दर्जनों भेड़ों की बिल्वहरि घाट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत की सही जानकारी एवं शोक संतप्त परिवार से मिलने व सांत्वना देने हेतु प्रतिनिधि मण्डल जनपद फैजाबाद के उपरोक्त गांव में पहुंचेगा।समाजवादी प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य है पाण्डेय पूर्व विधायक, गंगा सिंह यादव नि0 जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी फैजाबाद, जगन्नाथ पाल नि0 जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विजय बहादुर वर्मा नि0 राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड, मो0 शुऐब खान नि0 जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड एवं अशोक पाल नि0 जिला कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी।

भाजपा राज में अन्नदाता का शोषण-अखिलेश यादव