ट्रांसजेंडर मधु किन्नर सहित 21 विभूतियों को मिला अवध रत्न सम्मान

154

ट्रांसजेंडर मधु किन्नर सहित 21 विभूतियों को मिला अवध रत्न सम्मान। 485 जरूरतमंदों की वितरित किया गया कम्बल।


योगेंद्र यादव

अयोध्या। शोभावती स्मृति महोत्सव के के चतुर्थ वर्ष के अंतर्गत भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में वृहद कम्बल वितरण का आयोजन सुबहटा चौराहा, रसूलाबाद में किया गया और इस मौके पर कला, साहित्य, समाजसेवा, रक्तदान, शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृत योगदान के लिए अयोध्या मंडल के 21 विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया। शुभारंभ से पूर्व संस्था संस्थापक भोलानाथ चौबे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व पूर्व प्राचार्य डॉ0 शिव कुमार मिश्रा, सोहनलाल यादव, कोषाध्यक्ष रमेश चौबे व समाजसेवी विजय सिंह बंटी ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।


ट्रस्टी राजेश चौबे जी ने कहा सेवा की भावना का संकल्प लेकर संस्था निरन्तर सामाजिक कार्यो में लगी हुई है और संस्था का उद्देश्य ही समाज की सेवा करना है और अवध रत्न सम्मान का उद्देश्य भी यही है कि युवा पीढ़ी इन समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर अपने में समाजसेवा का भाव विकसित कर सके।संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि सेवा की भावना लेकर ट्रस्ट रक्तदान, देहदान, नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य शिविर,पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति,शिक्षण सामग्री वितरण के साथ लाचार, असहाय व वृद्ध सेवा पर कार्यरत है।अवध रत्न सम्मान में सुल्तानपुर जनपद ट्रांसजेंडर व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्या मधु किन्नर सहित 21 अन्य विभूतियों को स्मृति चिह्न,अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर अलंकृत किया गया।


समाजसेवा के लिए हरैया विधायक श्री अजय सिंह की धर्मपत्नी डॉ सुनीता सिंह, अंकुरण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पंख संस्था के मनप्रीत सिंह बग्गा, द आयुष्मान फॉउंडेशन के अध्यक्ष पवन वर्मा जी, बसन्तराम व उत्तम गुप्ता को, सामाजिक आंदोलन के लिए सचिन तिवारी व सुमित तिवारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए विवेक जैन, चिकित्सा सेवा के लिए डॉ मंजूषा पांडेय, डॉ पीयूष गुप्ता, डॉ शालिनी चौहान, डॉ कल्पना कुशवाहा, भरतकुंड महोत्सव के आयोजक डॉ अंजनी पांडेय, पद्य साहित्य के लिए अशोक टाटम्बरी,शिक्षा क्षेत्र के लिए अनूप मल्होत्रा व राम प्रकाश कन्नौजिया, रक्तदान के लिए दिव्यांग नीलेश यादव, कला के लिए गया प्रसाद आनंद, लोक गायन के लिए डॉ जान्हवी पांडेय, हिंदी भाषा के विकास के लिए डॉ सम्राट अशोक मौर्य को सम्मानित किया गया और 485 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। लोक गयिका प्रकृति यादव द्वारा सांस्कृतिक गीत व झाकिया प्रस्तुत की गई।इस मौके पर विकास सिंह, सतीश पांडेय, जितेंद्र दुबे( मिंटू प्रधान),हरी राम यादव, केसरी तिवारी, अरुण यादव, सुरेंद्र उपाध्याय, प्रेम प्रकाश पांडेय, आशुतोष पांडेय व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।