30 अफेयर्स और 3 शादियां फिर भी जिंदादिली

143

डॉ0 शशि थरूर एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लेखक हैं। वह भारतीय राजनीति के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक हैं और एक दशक से संसद सदस्य है।

शशि थरूर का शुरूआती जीवन

शशि थरूर का जन्म लंदन में 9 मार्च 1956 मे एक मलयाली परिवार मे हुआ था, उनका परिवार केरल के पलक्कड़ से ताल्लुक रखता है। शशि थरूर के पिता का नाम चंद्रन थरूर है, उनके पिता द स्टेट्समैन कंपनी के लिए विज्ञापन प्रबंधक के रूप में काम करते थे। उनकी माँ का नाम लिली थरूर है, वह एक ग्रहणी थी।

शशि थरूर की शिक्षा

शशि थरूर ने कलकत्ता के सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल में अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। स्कूल की शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से आर्ट में स्नातक की डिग्री हासिल की।

आगे की पढ़ाई के लिये थरूर अमेरिका चले गये वहां उन्होंने द फ्लेचर स्कूल ऑफ़ लॉ एंड डिप्लोमेसी कॉलेज में मात्र 22 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और मामलों में पीएचडी पूरी कर ली थी। फ्लेचर कॉलेज मे उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए रॉबर्ट बी स्टीवर्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शशि थरूर की शादी और अफेयर

शशि थरूर ने तीन शादी की और उनके कई अफेयर भी चर्चा मे रहे। शशि थरूर दिखने मे काफी स्मार्ट
और जेंटल मैन थे, कॉलेज से ही वह लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

शशि थरूर की पहली शादी

उनका पहला प्यार बंगाली लड़की तिलोत्तमा मुखर्जी थीं, जो उनके कॉलेज मे ही पढ़ती थी। जिनके बारे में कहा जाता है कि वो जितनी सुंदर थीं उतनी ही बुद्धिमान भी थी। लेकिन वह उम्र में शशि थरूर से बड़ी थीं। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई, दोनों खूबसूरत जोड़ों के बीच प्यार हुआ और फिर इस जोड़े ने 1981 मे शादी कर ली। तिलोत्तमा कैलाशनाथ काटजू की नाती हैं, जो नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री थे। दोनों जल्दी ही जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने-बेटों के नाम कनिष्क और ईशान रखे गये, लेकिन 2007 में शशि और तिलोत्तमा अलग हो गये, तिलोत्तमा अब न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

शशि थरूर की दूसरी शादी

शशि थरूर जब संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे, वहीं चेरिसटा गिल्स भी काम करती थी। वही काम करते हुये दोनों करीब आगये कहा जाता है कि चेरिसटा गिल्स के साथ शशि थरूर की बढ़ती नजदीकियों से उनकी पहली शादी टूटी थी। फिर शशि और थरूर के बीच लंबा अफेयर चला, फिर 2007 में उन्होंने चेरिस्टा से शादी कर ली। फिर शशि थरूर भारत आगये और यहाँ वह रानीति मे अपनी जगह बनाने का प्रयास करने लगे। 2009 मे वह लोकसभा चुनाव मे सांसद के रूप मे चुने गये। फिर उनकी मुलाक़ात सुनंदा पुष्कर से हुई, उन्हें अक्सर शशि के साथ कई इवेंट्स मेंदेखा जाने लगा। उनके अफेयर की चर्चा मिडिया मे आने लगा जिसके बाद 2010 मे शशि की दूसरी शादी भी टूट गई। कहा जाता सुनंदा के कारण ही शशि थरूर की दूसरी शादी टूटी थी।

शशि थरूर की तीसरी शादी

शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी की, हालांकि सुनंदा की भी ये तीसरी शादी थी, इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी थीं। सुनंदा पुष्कर बहुत खूबसूरत थीं, वो बिजनेसवूमन थीं। हालांकि ये चर्चित शादी भी केवल चार साल चल पाई। फिर 2014 मे सुनंदा की रहस्यमय मृत्यु के साथ इस शादी का भी अंत हो गया।

हालांकि तीसरी शादी के दौरान ही शशि थरूर और खूबसूरत पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के अफेयर की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं। वो मेहर से किसी प्रोग्राम में मिले थे, बाद में जब ये मामला आगे बढ़ा तो उन्होंने बचाव में ये कहा कि यह सब अफवाह है और कुछ नहीं। मेहर के साथ थरूर के रोमांस तब बड़े विवाद का रूप ले लिया जब सुनंदा ने खुलेआम ट्विटर पर इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

सुनंदा ने मेहर पर आरोप लगाया कि मेहर उनके पति के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। पहले तो मेहर और सुनंदा में ट्विटर पर लड़ाई हुई लेकिन फिर ये मामला थमता सा लगा जबकि अपने फेसबुक पेज पर सुनंदा और थरूर ने एक संयुक्त बयान जारी किया, उनकी कुछ व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक तौर पर गलत तरीके से पेश किया गया है,कृपया इसे तूल नहीं दें।


वैसे इसी घटना के बाद सुनंदा बीमार होगई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, फिर दिल्ली के द लीला होटल के अपने कमरे में वो मृत पाई गईं।जिसके बारे में ये कहा गया कि उन्होंने दवाई की ज्यादा मात्रा ले ली थी, इसलिए उनकी मृत्यु हो गई।

शशि थरूर का करियर

शशि थरूर ने अपने करियर की शुरुआत 1978 मे संयुक्त राष्ट्र में जिनेवा उच्चायुक्त के शरणार्थी (UNHCR) के स्टाफ सदस्य के रूप में की।

• 1989 में उन्हें विशेष राजनीतिक मामलों के लिए उप-महासचिव के विशेष सहायक रूप मे नियुक्त किया गया। जो इकाई बाद में न्यूयॉर्क में पीसकीपिंग ऑपरेशन विभाग बन गयी।

• 1996 में शशि थरूर को संचार और विशेष परियोजनाओं के निदेशक और महासचिव कोफी अन्नान के कार्यकारी सहायक नियुक्त किया गया था।

• 2006 में भारत सरकार ने थरूर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के लिए नामित किया था लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा किए गए चार पोल में से प्रत्येक में थरूर दक्षिण कोरिया के बान की मून के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
अगर वह इन पोल मे बान की मून से जीत जाते तो 50 साल के शशि थरूर दूसरे सबसे युवा महासचिव बन जाते।

• फिर 9 फरवरी 2007 में शशि थरूर ने उप-महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया और 1 अप्रैल 2007 को संयुक्त राष्ट्र छोड़ कर भारत वापस आगये और भारत में राजनीतिक कैरियर बनाने का सोचा।

• थरूर ने एक बार इंटरव्यू मे बताया था जब उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, तब उन्हें अपनी पार्टी मे मिलाने के लिये कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा ने संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही चुना क्योंकि वह वैचारिक रूप से कांग्रेस मे सहज महसूस करते थे।

• मार्च 2009 में शशि थरूर ने पहली बार केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भारतीय आम चुनाव लड़ा।

• शशि थरूर ने इस चुनाव को लगभग 1,00,000 वोट के अंतर से जीता। तब उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री का पद दिया गया था।