सुषमा सिंह ने महिला एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं विभिन्न मुददों पर कि समीक्षा

87

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) सुषमा सिंह द्वारा पूर्वाहन 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों द्वारा महिला एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं विभिन्न मुददों पर समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक (देहात), निधि चौधरी महिला थानाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, मौहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी, वाणी वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, अर्चना जिला समाज कल्याण अधिकारी, संगीता सब इंस्पेक्टर महिला सैल, कमलेश वर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, उच्च शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रमोद कुमारी, मायाराम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा0 राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता बुढाना व पूनम शर्मा निदेशक चाइल्ड लाइन मुजफ्फरनगर, शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, नीरू रानी सैन्टर मैनेजर, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे। सर्वप्रथम माननीय उपाध्यक्ष महोदया का स्वागत किया गया, जिसके उपरांत बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा परिचय दिया गया। इसके उपरांत माननीय उपाध्यक्ष महोदया द्वारा विभिन्न विभागों से उपस्थित अधिकारियों से महिलाओं एवं बालिकाओं सें संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी। महोदया द्वारा निर्देश दिये गये कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में ससमय लाभान्वित किया जाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है।

उपाध्यक्ष महोदया द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। महिला आयोग के वाटस्अप नम्बर 6306511708 के बारे में भी अवगत कराया गया, जिस पर वाट्सअप के मैसेज के माध्यम से कोई भी पीडित महिला अपने पहचान पत्र सहित अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है।

विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष महोदया द्वारा कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में ही प्रत्येक माह के तृतीय बुद्ववार को आयोजित होने वाली महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत महोदया द्वारा विभिन्न पीडित महिलाओं की शिकायते सुनी गयी। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत 16 पीडित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायते दर्ज करायी गयी। महोदया द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक, महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेन्टर प्रबंधक, सहायक श्रमायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक इत्यादि को पीडित महिलाओं की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए उपाध्यक्ष महोदया की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपाध्यक्ष महोदया द्वारा महिला थाने का निरीक्षण किया गया तथा थाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदया द्वारा थाने में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।