क्या महारथी चुनाव में बचा पाएंगे अपनी जमानत….!

85
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन

विपक्ष की सरकारों  ने लोगों को दिए अपहरण, हत्या, लूट, डकैती और  दंगे।सबका साथ सबका विकास की नीति विपक्ष के धु्रवीकरण के फंडे पर भारी पडी।विपक्ष के बड़े-बडे़ महारथी चुनाव में नहीं बचा पाएंगे अपनी जमानत।राम भक्तों की ताकत देखकर विपक्षी भी बन रहे हैं मौसमी रामभक्त।तीन चरण के चुनाव के बाद  भाजपा जीत के  अपने पुराने रिकार्ड को तोडने की ओर बढी।पांच साल में यूपी में नहीं हुआ कोई बवाल।जनता के साथ ठगी विपक्ष की पुरानी निशानी।मोदी योगी सरकार ने भारत की संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किए।राजधानीवासियों से रिकार्डतोड मतदान करने की अपील की।

लखनऊ। 
उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज लखनऊ में ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में सहभागिता की। उत्तर एवं पूर्व विधानसभाओ में जनसम्पर्क एवं विशाल जनसभा तथा मध्य एवं पश्चिम विधानसभा में जनसम्पर्क किया। सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन चरण के चुनाव के बाद भाजपा अपनी जीत के पुराने रिकार्ड को तोडने की ओर बढ चली है। 10 मार्च को भाजपा की जीत का सूर्याेदय होने जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है और विपक्ष की हवा निकल रही है। इस चुनाव में विपक्ष के बडे-बडे महारथी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। जातीय एवं सांप्रदायिक धु्रवीकरण के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की विपक्ष की मंशा पर इस बार पानी फिर गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से भाजपा के पक्ष में बही हवा ने विपक्ष के हौसले पस्त कर दिए है। भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीति विपक्ष के धु्रवीकरण के फंडे पर भारी पडी है। सरकार ने शासन में कोई भेदभाव नहीं किया और हर योजना का लाभ सभी को दिया है। भाजपा की सरकार ने जनता को सुविधाएं दी जबकि विपक्ष की सरकारों ने लोगों को अपहरण, हत्या, लूट, डकैती, महिलाओं के साथ छेडखानी व दंगे की वेदना दी। उनके अपराध के पिटारे नागरिकों का जीवन दूभर कर देते थे। पिछले पांच साल में यूपी में कोई बवाल नहीं हुआ है। ऐसी भी सरकारें रही है जो दंगा एक्सपर्ट थी और उनके शासन में 700 दंगे तक हुए थे। विपक्ष के प्रत्याशियों पर तमाम तरह के अपराधों के आरोप है। पश्चिमी यूपी में तो विपक्षी सरकारों के दौरान निर्दाेष लोग पलायन करने को मजबूर हुए और उनके मकानों पर कब्जे हो गए थे। वर्तमान सरकार ने अपराधी को घर से निकाल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। माफिया प्रदेश छोडकर भाग गए हैं।

राजधानी लखनऊ में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने कहा कि जनता के साथ वायदों की ठगी विपक्ष की पुरानी निशानी है। पिछली विपक्ष की सरकार में पहले भी उन लोगों ने मकान देने के नाम पर 27 लाख फार्म भरवाए थे पर जब सत्ता में आए तो कुछ हजार मकान ही लोगों को दे पाए। भाजपा की वर्तमान सरकार ने प्रदेश भर में लाखो लोगों के आवास के सपने को हकीकत में बदला है। सरकार नहीं चाहती है कि किसी के हाथ में तमंचा अथवा कट्टा हो। अब प्रदेश में अवैध हथियार नहीं बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल और ऑटोमेटिक राइफल बनेंगी।डा0 शर्मा ने कहा कि  जो लोग पूछते हैं कि यूपी में का बा तो उन्हें जान लेना चाहिए कि यूपी में बाबा हैं जो निष्पक्षता के साथ जनता के कल्याण के लिए विकास कार्य करते हैं। वे भेदभाव नहीं करते हैं। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा देगा। यहाँ पर भारत की संस्कृति का प्रतिपादन करने वाली सरकार ही आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी-योगी सरकार ने भारत की संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किए है। विपक्ष की सरकारों के समय में उपेक्षित रही भारत की सनातन संस्कृति के प्रतीकों को नया स्वरूप दिया है।

काशी में बाबा का भव्य कारीडोर सनातन संस्कृति के गौरव में चार चाँद लगा रहा है। प्रधानमंत्री जिस प्रकार से गंगा का आचमन करने व सूर्य को प्रणाम करने के बाद उसका उद्घाटन करते हैं वह सनातन संस्कृति के गौरव को शिखर पर स्थापित करता है। भारत की यही संस्कृति पिछले लम्बे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही थी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। विपक्ष ने भी राम भक्तों की ताकत देख ली है और इसी के कारण अब वे भी मौसमी रामभक्त हो रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव और मथुरा में रंगोत्सव प्रदेश की नई पहचान बन रहे हैं। इन कार्याे को विपक्ष की सरकारें नहीं कर सकती थीं। उनकी मंशा तो कुछ ओर ही रहा करती थी। भारत इराक पाकिस्तान और अफगानिस्तान नहीं हो सकता है। यहाँ पर शासन संविधान के अनुसार ही चलेगा।लोगों को आपस में लडाने की मंशा रखने वालों को सत्ता में आने से रोकना होगा। विपक्ष की सरकारों में जिस कांवड यात्रा पर पत्थर बरसते थे उसी यात्रा पर वर्तमान सरकार में फूल बरसते हैं।डा0 शर्मा ने कहा कि लखनऊ आज देश के सर्वाेत्तम शहरों की सूची में शामिल हो रहा है। यहंा पर विकास की नई गाथा लिखी गई है। राजधानी  में हर प्रकार की सुविधाए उपलब्ध हो रही हैं। लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। पांच साल बाद लखनऊ आने वाले लोग अब इस शहर में हुए विकास को देखकर इसकी सराहना करने को मजबूर हो जाते हैं।

(हिमांशु दुबे