तरह तरह की झूठी घोषणाएं..!

94

भाजपा के पक्ष में हुए रिकार्डतोड मतदान ने उडाई विपक्षी दलों की नींद जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में काबिज होना विपक्षी दलों की फितरततरह तरह की झूठी घोषणाएं करने में जुटा हुआ है विपक्षविपक्षी दलों के शासन में अपराध, माफियाराज और भ्रष्टाचार खूब फला फूलाविपक्ष को हजम नहीं हुई प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोना के टीके के देश में निर्माण की उपलब्धिविधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बह रहा है हाई वोल्टेज करेन्टमाफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकानों को बुल्डोजर कर रहा है जमींदोज।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में हाई वोल्टेज करेन्ट बह रहा है। पांच चरण का चुनाव पूरा होने के साथ ही भाजपा को विधानसभा में बहुमत मिल चुका है। इस सत्य ने विपक्षी दलों की नींद उडा दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में उन्हें सुनने आए अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता इस चुनाव में जातिवादी, सम्प्रदायवादी, भ्रष्टाचारवादी और माफियाराज भरी राजनीति की जमीन को बंजर बना देगी। भाजपा के पक्ष में जिस प्रकार से एकतरफा मतदान हो रहा है उसके कारण विपक्षी नेताओं ने अपना संयम खो दिया है और उनकी भाषा के बोल बिगड गए हैं। जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में काबिज होना विपक्षी दलों की फितरत रही है। सत्ता में आने के बाद ये सिर्फ निजी स्वार्थ साधने में लिप्त हो जाते रहे हैं। लोग इनकी इस फितरत से भलीभांति वाकिफ हो चुके हैं इसलिए इस बार उन्हें जनता कडा सबक सिखाने जा रही है। डा शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों के नाम भले ही अलग अलग हैं पर ये सब अंदरखाने मिले हुए है और इनका एकसूत्रीय कार्यक्रम जनता को आपस बांटकर सत्ता में काबिज होने का है। इसके लिए वे भाजपा के खिलाफ तरह तरह के षडयन्त्र भी कर रहे है पर जनता उनके झांसे में आनेवाली नही है। चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के शासन में अपराध, माफियाराज और भ्रष्टाचार खूब फला फूला है इसलिए आज भी वह लोगों की रूह कंपा देता है। उन सरकारों में अपराधी और माफियाओं के चलते लोग पलायन तक करने को मजबूर थे और निर्दाेष लोगों के मकानों पर कब्जा करके माफिया अपनी आलीशान कोठी बनाया करते थे। आज यूपी में बुलडोजर माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर गरीबों की जमीन पर बनाए गए मकानों को जमींदोज कर रहा है। इन जगहो पर सरकार गरीबों के आशियाने बनवा रही हैै। पिछली सरकारों में ऐसा भी समय था जब व्यापारियों से जेल से ही रंगदारी मांगी जाती थी। उत्तर प्रदेेश में व्यापार करना मुश्किल हो गया था तथा निवेशकों ने उत्तर प्रदेश से मुंहमोड लिया था। पिछली सरकार में तो हाल यह था कि निवेशक सम्मेलन तक उत्तर प्रदेश के बाहर आयोजित कराना पडा था लेकिन अब भाजपा सरकार ने पांच साल में माहौल बदल दिया है। जमीन पर कब्जे, रंगदारी और फिरौती मांगने का दुस्साहस अब कोई नही कर सकता है। निवेशक उत्तर प्रदेश में आकर न केवल निवेश करने की इच्छा जताने लगे है बल्कि निवेश जमीन उतरने लगा है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में पूरी दुनिया जब कराह रही थी ऐसे समय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश ने अपने लोगों को सुरक्षित करने के साथ ही दुनिया के अन्य देशों में भी लोगों को सुरक्षित करने की शानदार पहल की थी। पिछली सरकारों में महामारी जैसे समय में टीके के लिए दुनिया के दूसरे मुल्कों का मुंह ताकनेवाले भारत ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अपने देश में ही टीके का निर्माण कर आत्मनिर्भर भारत के नये स्वरूप से दुनिया को परिचित कराया है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि विपक्षी दल के नेताओं को हजम नही हुई। उन्होंने भारत में निर्मित वैक्सीन को बदनाम करने के लिए तमाम तरह की अफवाहे फैलाईं पर उसी वैक्सीन ने देश और दुनिया के लोगों को कोरोना की तीसरी लहर में सुरक्षित करने एक शानदार काम किया। जिन दलों के लोग कोरोना के समय छिप गए थे और जनता की मुसीबतों से मुंह फेर कर छिपकर बैठे थे वे आज सत्ता पर काबिज होने की मंशा से वोट की खातिर जनता की देहरी पर माथा रगड रहे हैं। लोगों ने उनके असली चरित्र को देख लिया है और अब वोट की चोट से इनकी राजनीति की दुकान बन्द कर देंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष आजकल तरह-तरह की झूठी घोषणाएं करने में जुटा हुआ है। जिनके शासन में उत्तर प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था और जो लोग बिजली नही दे पाए थे वे आज मुफ्त बिजली देने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने मकान देने के नाम पर 27 लाख फार्म भरवाकर कुछ हजार लोगों को भी मकान नही दिये थे। जबकि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के 43 लाख लोगों को मकान देने का काम किया है। आज भारत की संस्कृति पूरी दुनिया को दिशा दे रही है। डबल इंजन की सरकार में भारत की संनातन संस्कृति एक बार फिर से अपने गौरव को हासिल कर रही है। अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर दुनियाभर में फैले करोडो राम भक्तों के सपनों को पूरा करने जा रहा है। काशी के नए कारीडोर का अदभुत स्वरूप बाबा के भक्तों को नई ऊर्जा दे रहा है। भाजपा की सरकार मंे युवाओं को बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के नौकरी मिली है। साढे चार लाख लोगों को नौकरी देने के साथ साढ़े तीन लाख की संविदा पर भर्ती हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। किसानों को सिचाई के लिए बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।