वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की कर्णधार हैं आदि शक्ति

162
वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की कर्णधार हैं आदि शक्ति
वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की कर्णधार हैं आदि शक्ति

आदि शक्ति ने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल को नई ऊंचाइयों को पहुंचाया। वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की कर्णधार हैं आदि शक्ति

प्रदेश सरकार एक करोड़ परिवारों को पेंशन की सुविधा दे रही है। इनमें से 31 लाख से अधिक निराश्रित महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक करोड़ 75 लाख परिवार को फ्री में उज्ज्वला रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इन सभी को जल्द से जल्द आधार से लिंक किया जा रहा है, ताकि दीपावली से पहले उन्हें फ्री में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। इतना ही नहीं प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से 66 लाख परिवारों को मलिकाना अधिकार दिलवाया गया है। इन सभी योजनाओं में अधिकतर महिला लाभार्थी शामिल हैं। पिलछे 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर मातृ वंदना अभियान चलाया जा रहा है।

आज का नया भारत नए सामर्थ्य से आगे बढ़ रहा है। आज भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है। भारत के पास ऐसे talent, infrastructure और innovators हैं, जो हमारे financial system को top पर पहुंचा सकते हैं। मोदी ने कहा, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भरता ये हमारे लिए विकल्प का मुद्दा नहीं है। ये भविष्य को प्रभावित करने वाला मुद्दा है। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भरता का विजन एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। PM गतिशक्ति की वजह से प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उसे लागू करने में अभूतपूर्व तेजी आ गई है। हमें अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक क्षेत्रों की प्रगति के लिए काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर को भी ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करना होगा एक समय तो हर तरफ यही बात छाई रहती थी कि भारत में टैक्स रेट कितना ज्यादा है। आज स्थिति बिल्कुल अलग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 15 हजार रुपये की सहायत प्रदान कर रही है, जबकि बेटी की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 51 हजार रुपए की मदद की जा रही है। अब तक 3 लाख से अधिक गरीब बेटियों की शादी की जा चुकी है। वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में ज्यादात्तर लाभार्थी और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने इसको एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। इस मॉडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभायी है।

हमने महिलाओं को टेक्नोलॉजी, डिजाइन, पैकेजिंग के साथ मार्केटिंग के साथ जोड़ने का काम किया तो उन्होंने प्रदेश को एक्सपोर्ट के हब के रूप में प्रस्तुत करने में मदद की। पहले सरकारी राशन की दुकान में अक्सर विवाद होता था। जब से महिला स्वयं सहायता समूह को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है सारे विवाद खत्म हो गये हैं। पहले बाल विकास विभाग की ओर से दिये जाने वाले पोषाहार को लेकर शिकायतों आती थीं जब से महिला स्वयं सहायता समूह ने इसका संचालन शुरू किया है तब से टेक होम राशन की सुविधा सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की कर्णधार हैं आदि शक्ति