विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या

96
  • मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण।
  • अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूपप्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं।
  • अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिकसुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता।
  • अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुन:स्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकासपरियोजनाएं संचालित की जा रहीं।
  • परियोजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार भूमि की व्यवस्था सर्व सहमति से सुनिश्चित की जाए।
  • अयोध्या नगरी के विकास के लिए सभी सम्बन्धित विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए तेजी से कार्यों को पूरा करें।
  • अयोध्या नगरी को वैदिक नगरी के रूप में विकसित किया जाना है, इसकेलिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह भलीभांति करें।
  • अयोध्या में हवाई अड्डे के विकास एवं निर्माणके लिए भूमि व्यवस्था के कार्य में तेजी लायी जाए।
  • विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या।
  • अयोध्या नगरी के विभिन्न मार्गों पर निर्मित किएजाने वाले द्वारों में एकरूपता परिलक्षित होनी चाहिए।
  • प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण में अयोध्या के प्राचीन गौरव के साथ-साथ आधुनिकता का समावेश किया जाए।
  • अयोध्या नगरी में सड़कों के चैड़ीकरण तथा बिजली केतारों की अण्डरग्राउण्डिंग के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश।
  • सम्पूर्ण अयोध्या नगरी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए।

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के समक्ष अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके माध्यम से दृष्टिकोण प्रपत्र, कार्यान्वयन रणनीति एवं समेकित अवसंरचना विकास योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।

अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।

योगी अब आमूल परिवर्तन करें…

अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुन: स्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार भूमि की व्यवस्था सर्व सहमति से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अयोध्या नगरी के विकास के लिए सभी सम्बन्धित विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए तेजी से कार्यों को पूरा करें।

भगवान राम की नगरी अयोध्या देश और दुनिया में स्वच्छता और सुविधा का नया मानक स्थापित करने की तैयारी में है। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार ने अयोध्या को दुनिया का बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान राम की नगरी अयोध्या का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। मंदिर बनाने के साथ ही अयोध्या को पूरी तरह नए रूप में बसाया जाएगा।मंदिर बनाने के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए भी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने कमर कस ली है, इसके लिए नई टाउनशिप बसाए जाने की योजना पर कार्य हो रहा है। सरकार ने लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर शहनवाजपुर और आस पास के गांवों की लगभग 600 एकड़ जमीन पर नई टाउनशिप खड़ी करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

    अयोध्या नगरी को वैदिक नगरी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह भलीभांति करें। अयोध्या में हवाई अड्डे के विकास एवं निर्माण के लिए भूमि व्यवस्था के कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विभिन्न मार्गों पर निर्मित किए जाने वाले द्वारों में एकरूपता परिलक्षित होनी चाहिए।

सरकार की वैक्सीन वितरण नीति पर सवाल, एक देश तीन दाम क्यों…?

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि इसके निर्माण में अयोध्या के प्राचीन गौरव के साथ-साथ आधुनिकता का समावेश किया जाए। उन्होंने अयोध्या नगरी में सड़कों के चौड़ीकरण तथा बिजली के तारों की अण्डरग्राउण्डिंग के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण अयोध्या नगरी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने प्रस्तुतीकरण करते हुए उन्हें अयोध्या के दृष्टिकोण प्रपत्र, लक्ष्य, रणनीतियां एवं परियोजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आस्था क्षेत्र को सनातन परम्परा के अनुसार आध्यात्मिक केन्द्र और सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, अयोध्या विकास क्षेत्र को सस्टेनेबल नगर के अनुरूप विकसित किया जाएगा।प्रस्तुतीकरण के दौरान पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल एम0पी0 अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।