बाबा जी करेंगे महाराज सुहैल देव को सम्मान

218

सपा, बसपा और कांग्रेस ने महाराज सुहैल देव को सम्मान नहीं दिया।हमने महाराज सुहैलदेव के नाम पर मेडिकल कालेज और भव्य स्मारक बना रहे हैं।आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहैलदेव का सम्मान भाजपा ने किया। 

लखनऊ/बहराइच।  बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है। महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहैलदेव को कभी सम्मान नहीं दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं उस पर आपका विश्वास पाने के लिए यह यात्रा आई है। उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगे। 


उन्होंने कहा कि आजाद भारत को अखंडता और एकता की सूत्र में बांधने का काम सरदार बल्लभ पटेल ने किया था। लेकिन सपा ने सरदार पटेल का अपमान किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देश तोड़क जिन्ना को देश के लिए समर्पित सरदार बल्लभ भाई पटेल के बराबर खड़ा करने की कोशिश की। जबकि भाजपा की भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना करती है। थी। यह देशतोड़क कहीं किसानों का शोषण करते हैं, नवजवानों को दिग्भर्मित करने का काम करते हैं रामभक्तों पर गोली चलाते हैं, विकास की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिषद् के तत्वावधान में दूसरा बुद्धिस्ट सम्मेलन बोधगया में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।बोधगया का बुद्धिस्ट सम्मेलन आगामी 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगा। तारीख का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। काठमांडू के बौद्ध भिक्षुओं,पोखरा के बौद्ध भिक्षुओं, लुंबिनी के बौद्ध भिक्षुओं और बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं के साथ मीटिंग के बाद तारीख का निर्धारण होगा। इन सभी बौद्ध भिक्षुओं के साथ मीटिंग दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संपन्न हो जाएगी। बोधगया में होने वाले बुद्धिस्ट सम्मेलन के लिए आप सभी लोग अपने अपने विचार, सुझाव, योजनाएँ एवं सहयोग के बारे में अपनी भागीदारी के बारे में अपना संदेश भेजें। 


उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कालेज का उद्घाटन बहराइच में किया जा चुका है। बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी  जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महर्षिवाल्मीकि के नाम पर अस्पताल का नाम भी रखा गया। विदेशी आक्रांता सालार मसूद को अगर मार गिराने का काम किया था उनको सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद बनाते हुए कहा कि क्या सपा ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान दिया। तो क्या महाराज सुहैलदेव के अनुयायी सालार मसूद के अनुयायी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराज सुहैलदेव के अनुयायी कभी किसी के आगे नहीं झुक सकते।
उन्होंने कहा कि जब फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट, फ्री अनाज, पांच लाख रुपये तक उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड मिलता है तो रामराज्य की परिकल्पना पूर्ण होती है। बुआ-बबुआ और भाई बहन की जोड़ी अगर सत्ता में होती तो विदेश में मौजमस्ती कर रही होती और प्रदेश की जनता भूखों मर रही होती, कोरोना में जनता अपनी जान दे देती। लेकिन भाजपा सेवा ही संगठन के लक्ष्य पर काम करती है। पचास वर्ष पुरानी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर किया। उन्होंने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है काम दमदार होता है। सड़क, पानी, बिजली, मकान, आयुष्मान का कार्ड जैसी योजनाएं तभी मिलती है। इसके साथ अगर गरीब किसान की जमीन पर कोई कब्जा करता है तो सरकार का बुलडोजर भी चलता है। यही विपक्षी नेताओं को कषट् है। जब कोई गरीब भटकता था, महिला बेटियों के सामने जब सुरक्षा का संकट खड़ा होता था, तब इन्हें कोई पीड़ा नहीं होती थी, लेकिन जब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होता है, जब महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनता है, जब बहराइच, गोंडा, में मेडिकल कालेज बनते हैं तब इनको पीड़ा होती है।


भाजपा द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए जनविश्वास यात्रा प्रदेश के सभी ज़िलों में जनता तक पहुँचने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चल रही है। इसी क्रम में यह यात्रा आज दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को बहराइच जनपद में पहुँची। जनविश्वास यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकरीवाल ने  मोहनीपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के  किया। यात्रा के जनपद भ्रमण के अंतर्गत स्वागत के क्रम के खजूरार, बिलरवा चौराहे, पटिहार चौराहे, पूरैनी चौराहा, कसेहरी बुजुर्ग, कुंडासर बाज़ार, ग़ज़ाधारपुर, टिकोरामोड, पयागपुर चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके पश्चात जन विश्वास यात्रा रमपुरवा पहुँची जहां मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री रमपति शास्त्री, मुकुट बिहारी वर्मा सहित स्थानीय सांसद व विधायक उपस्थित रहे। जनसभा के समापन के पश्चात जन विश्वास यात्रा बहराइच नगर के लिए प्रस्थान की जहां राज़ी चौराहा, रामगाँव, पहुँची। देर शाम यात्रा बहराइच नगर पहुँची जहां रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान यात्रा का स्वागत गायत्री मंदिर कजिकटरा, सादर विधायक अनुपमा जयसवाल ने छावनी चौराहे पर , महिला मोर्चा द्वारा राजा हीरा सिंह मार्केट में व्यापार मंडल द्वारा घंटाघर चौराहे पर, जैन समाज द्वारा सीमा ग्लास कॉर्नर पर, धानकूट समाज द्वारा छोटी बाज़ार में, वाल्मीकि समाज द्वारा कुमार टाकीज के पास कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत हुआ। रोड शो यात्रा विभिन्न स्थानो से होते हुए चित्रगुप्त चौक पहुँची जहां रोड शो का समापन हुआ रोड शो के दौरान आम जन मानस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ ।