भोजपुरी अवार्ड ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा

58
भोजपुरी अवार्ड 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी अवार्ड 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में दिखा ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा, निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर और आम्रपाली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्डराहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गये कुणाल सिंह  बायोपिक कैटगरी में सिंह साहब द राइजिंग को मिला 11 अवार्ड, फिल्म दाग एगो लांछन और विवाह 3 को भी मिला अवार्ड. भोजपुरी अवार्ड ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा


भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल निर्मित फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा खूब देखने को मिला है. इस फिल्म को भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, जबकि इस फिल्म के लिए सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. श्रीराम की  नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के दौरान  हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा, बेस्ट फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत उज्जवल, ज्योति देश पांडेय और आल टाइम बेस्ट सक्सेसफुल पी आर ओ का अवार्ड रंजन सिन्हा के साथ बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स को चुना गया. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया. बेस्ट डिस्ट्रीब्युटर का अवार्ड भी निशांत उज्जवल को मिला.  दरअसल, अवार्ड में निशांत उज्ज्वल की माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन और विवाह 3 छाई रही, जिसे कुल 18 अवार्ड मिले.इससे पहले सरस सलिल अवार्ड 2024 का शुभारंभ नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ, उत्तर प्रदेश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस दौरान अयोध्या महोत्सव मंच के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, दिल्ली प्रेस के भानु प्रकाश राणा और बृहस्पति कुमार पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस अवसर पर बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गये. वहीं बायोपिक कैटगरी में सिंह साहब द राइजिंग को 11 अवार्ड मिला.  

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरीबेस्ट फ़िल्मबेस्ट एक्टर : दिनेशलाल यादव निरहुआबेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्राबेस्ट म्यूजिक : रजनीश मिश्राबेस्ट कोरियोग्राफर : कानू मुख़र्जीबेस्ट सिंगर फीमेल : प्रियंका सिंहबेस्ट एक्शन : दिलीप यादवबेस्ट गीतकार : प्यारेलाल यादव कवि जीबेस्ट लाइन प्रोड्यूसर : जनार्दन पांडेय सिंह साहब द राइजिंगबायोपिक कटेगरीबेस्ट फ़िल्म : सिंह साहब द राइजिंगबेस्ट एक्टर : देव सिंहबेस्ट एक्ट्रेस अंजना सिंहबेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : सुशील सिंहबेस्ट डायरेक्टर : धीरज पंडितबेस्ट स्टोरी : शुभम सिंहबेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : बीणा पांडेयबेस्ट गीतकार : मुसाफिर जौनपुरीबेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर : रिया सिंहबेस्ट सपोर्टग जूरी अवार्ड : संतोष पहलवानबेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइनर : उदय भगतफिल्म : दाग़ एगो लांछनबेस्ट एक्ट्रेस : आम्रपाली दुबेबेस्ट एडिटर : जितेंद्र सिंह जीतूबेस्ट डायरेक्टर भोजपुरी फैमली वैल्यूज : प्रेमांशु सिंहबेस्ट स्टोरी : मनोज कुशवाहाबेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : विक्रांत सिंह राजपूतस्पेशल जूरी अवार्ड : सत्य सावरकर 

  फिल्म डार्लिंग बेस्ट कॉमेडी जूरी अवार्ड : रोहित सिंह मटरूबेस्ट एडिटर जूरी : कोमल वर्माबेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक : म्यूजिक BABबेस्ट फ़िल्म जूरी : प्रदीप के शर्माबेस्ट डेब्यू  एक्टर : राहुल शर्माबेस्ट आर्ट डायरेक्टर : विजय श्रीवास्तवबेस्ट सिंगर फीमेल जूरी : स्वाति शर्मा


फिल्म : विवाह 3 सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फ़िल्म : निशांत उज्जवलबेस्ट DOP : महेन्द्र सरलास्पेशल जूरी अवार्ड : निशा सिंह
फिल्म : हीरा बाबू एम बी बी एसबेस्ट क्रिटिक एक्टर : विमल पांडेयबेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक : अखिलेश पांडेय