भाजपा को जनता की फिक्र नहीं-अखिलेश

121
भाजपा को जनता की फिक्र नहीं-अखिलेश
भाजपा को जनता की फिक्र नहीं-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का बुनियादी समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, नौकरी, गरीबों के इलाज से कोई मतलब नहीं है। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। सड़कों पर सांड़ घूम रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। बेवर (मैनपुरी) के घुटारा गांव में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आज अखिलेश यादव ने कहा कि जनता चाहे जिस हालात में रहे भाजपा के लोगों को कोई फिक्र नहीं है। भाजपा ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। किसान संकट में है। छुट्टा जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है। छुट्टा जानवर लोगों की जान ले रहे हैं। प्रदेश में हर दिन किसी न किसी की जान जा रही है। हजारों करोड़ खर्च हो गये लेकिन यह सरकार छुट्टा जानवरों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पायी। भाजपा को जनता की फिक्र नहीं-अखिलेश


भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसानों को गेहूं की कीमत नहीं मिली। इस सरकार ने प्राइवेट कम्पनियों से गेहूं खरीदवा दिया। खेतों में सरसों है। सरकार विदेशों से तेल आयात कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर हम सरकारी एजेंसी से ही किसानों के गेहूं की खरीद करेंगे। मण्डी के माध्यम से किसानों को अच्छा भाव देंगे। इस सरकार में प्राइवेट कम्पनियों ने आढ़तियों के माध्यम से गेंहू खरीद लिया। बिचौलियों और कम्पनियों ने मुनाफा कमाया। किसानों को कीमत नहीं मिली।


अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी से नेताजी का बहुत पुराना और अटूट सम्बंध रहा है। यहां बहुत वरिष्ठ लोग ऐसे है जो हर परिस्थिति में नेताजी के साथ रहे, संघर्ष किया। हमेशा नेताजी के साथ रहे। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद नौजवानों का साथ मिल गया तो समाजवादी पार्टी ऊंचाईयों पर पहुंचेगी। हम लोगों ने नेताजी की याद में बहुत बड़ा मेमोरियल बनाने का फैसला लिया है। राजनीति में जिनकी कोई आवाज नहीं थी नेताजी उनकी आवासज बने और उन्हें पहचान दिलाने का काम किया। गरीबों, किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया। उनका मेमोरियल दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के ताकत में आने पर अग्निवीर योजना समाप्त कर फौज में पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएगी। अग्निवीर योजना में नौजवानों को सम्मान नहीं मिल रहा है। रिटायर होने के बाद कोई सुविधा नहीं है। अग्निवीर योजना खत्म कराना और सेना की पक्की नौकरी की व्यवस्था कराना जरूरी है क्योंकि सीमा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। लोगों ने देखा है कि नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तब उन्होंने ऐसे तमाम फैसले लिए जो आज तक कोई रक्षामंत्री नहीं कर पाया। नेताजी ने शहीदों को सम्मान दिलाया और सीमाओं को सुरक्षित किया। भाजपा के लोग झूठे है। इनसे जनता बच के रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगी। जो दल भाजपा को हराना चाहते है वे समाजवादी पार्टी का साथ दें। उनकी रणनीति भाजपा के मुकाबले के लिए बननी चाहिए। हम भाजपा को हराना चाहते है। भाजपा को जनता की फिक्र नहीं-अखिलेश