सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा

127
सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा
सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा

राजेन्द्र चौधरी

सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा,समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने संविधान बचाओ, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आगरा जिलाध्यक्ष आजाद सिंह जाटव की अध्यक्षता में श्रीमती एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज 100 फुटा रोड टेढी बगिया, आगरा में अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई लाल भारती का ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबल यादव ने किया।मुख्य अतिथि बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान को कुचल रही है। जिस संविधान के बदौलत दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, अन्य कमजोर वर्ग के लोगों व महिलाओं को हक और अधिकार मिला है, उसे भाजपा छीन रही है। सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा

सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा

भाजपा सामाजिक न्याय नहीं करना चाहती है। वह धर्म, जाति, मजहब के नाम पर झगड़ा लगाकर राजनीति की रोटियां सेंकने का काम कर रही है। श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के विचारों को आगे बढ़ाने की अगर किसी में क्षमता है तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में है। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनाना उनका ही उद्देश्य है।

READ MORE-UP में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट-अखिलेश

डॉ0 रागिनी सोनकर

जौनपुर मछली शहर विधानसभा में जिलाध्यक्ष डॉ0 अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा संचालन मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने किया। मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के आरक्षण एवं हक, अधिकार पर डाका डाल रही है। उनके हक की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव पर भरोसा करने की अपील की है।

मछलीशहर की विधायक डॉ0 रागिनी सोनकर ने कहा कि बाबा साहेब का संदेश आज भी प्रासंगिक है। हमें दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों के अधिकार के लिए उनके संदेशों को आत्मसाथ करना होगा। तभी जाकर हम सामंतवादियों से अपने अधिकार को बचा पाएंगे।श्रीमती सोनकर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। श्री अखिलेश जी ने जातीय जनगणना की मांग उठाई है ताकि सभी को उनकी संख्या के अनुपात में समाज में हिस्सेदारी मिल सके। किसी जाति के साथ अन्याय न हो। संविधान प्रदत्त अधिकारों की तभी सुरक्षा हो सकेगी।


इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निशार, अशोक कुमार जाटव, टिंकू सागर, जुही प्रकाश, ऊदल जाटव, एस पी सागर, गौरव प्रताप जाटव, मधुकर अरोरा, निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र चक, हाकिम सिंह जाटव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, साहब सिंह यादव, योगेश प्रधान, मुकेश कर्दम, भूरी सिंह जाटव, गुड्डी भारती, रिंकू सागर, सुरेश दिवाकर, नीतू शर्मा, नीरज उपाध्याय, ममता जाटव, शालू यादव आदि उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय नहीं चाहती भाजपा