भारत जोड़ो यात्रा से दहशत में भाजपा

104
राजू यादव

राहुल गांधी ने भाजपा पर आक्रमक रुख अपनाते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा भारत के सच्चाई से डरी हुई है और वह भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के तरह-तरह प्रयास भी कर रही है। शुरुआत में भाजपा को लगता था कि यह यात्रा सिर्फ हवा हवाई होगी लेकिन आज तक इतिहास में कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा से देश में परिवर्तन होने जा रहा है।भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा को भ्रम टूटता नज़र आने लगा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदरणीय राहुल गाधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बार्डर से प्रदेश में प्रवेश कर रही है जो कि प्रदेश के तीन जनपदों बागपत, शामली से हरियाण के लिए सोनीपत होते हुए रवाना होगी। इस यात्रा में 11000 ( ग्यारह हजार ) राज्य यात्री सम्मिलित होंगे जो कि यात्रा की में शुरूआत से अंत तक लगातार चलेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद एक हफ्ते का विश्राम लेगी। इस विश्राम के दौरान यात्रा में विश्रामालय के रूप में साथ चल रहे 60 से अधिक कंटेनरों की मरम्मती और सर्विस कर उन्हें श्रीनगर पहुंचने तक के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हम इस यात्रा में विपक्षी दलों के लोगों जो भारत जोड़ो यात्रा में अपनी इच्छा से जुड़ना चाहते हैं हम उनकों भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि यह यात्रा कांग्रेस की नहीं बल्कि देश को जोड़ने की यात्रा है जिसका नेतृत्व वह स्वंय कर रहे हैं। यात्रा में कलीन, जरी, पीतल, ताला, के कारीगरों एवं बुनकर समाज के लोगों को जोड़ना भी हमारा लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश के किसान यूनियन के नेताओं से भी हमारी अपील रहेगी कि वह भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने। उन्होंने बेरोजगारी की समस्या पर बात करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के छात्र जिनके सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है हम उनसे भी इस यात्रा के माध्यम से जुड़ना चाहेंगे। देश के सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, गायक, अध्यात्मिक जगत के लोगों को भी हम जोड़ना चाहेंगे। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि निषाद, पाल, बाल्मीकि, धोबी समाज के बड़ी संख्या में लोग हमारे सम्पर्क में है और वह प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त कलाकार, खिलाड़ी, आदि भी इस यात्रा का हिस्सा होंगेे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने अब कोविड-19 के बहाने उसे रोकने व डराने का प्रयास कर रही है। सलमान खुर्शीद ने भाजपा को चैलेंज देते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी। अगर भाजपा में दम है तो वह भारत जोड़ो यात्रा रोक कर दिखाए। कांग्रेस अपने भारत जोड़ो यात्रा में कोविद-१९ संबंधित तमाम सावधानियों का पालन हर हाल में करेगी, लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी नहीं रुकेगी नहीं रुकेगी। सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से भाजपा डर गई है इसलिए वह तरह-तरह के आदेश पत्र जारी कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी और वह बागपत शामली होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी या कांग्रेस को क्या हासिल हुआ, इसके जवाब में हम कह सकते हैं कि सबसे बड़ा असर राहुल गांधी की निजी छवि पर पड़ा है। राहुल गांधी के बारे में अब बहुत कम बात कर रही है और यही राहुल गांधी के लिए एक सफलता है क्योंकि मीडिया पहले राहुल गांधी के बारे में बहुत होस्टाइल रहा करती थी। भारत जोड़ो यात्रा की जो तस्वीरें निकल कर आ रही हैं वो बहुत हद तक एक संदेश दे रही हैं।जिसका अर्थ है बड़ी लाइन को छोटा नहीं करना उसी के बगल उससे बड़ी लाइन खींच देनी है। राहुल गांधी का संदेश बिल्कुल साफ़ है कि वो बेरोज़गारों, नौजवानों, दलितों, आदिवासियों, ग़रीबों, किसानों और मुसलमानों के साथ खड़े दिख रहे हैं और वो 2024 चुनाव में एक सीधी वैचारिक रेखा खींचना चाह रहे हैं। राहुल गांधी लोगों को विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मोदी सरकार के दौरान भारत के कुछ गिने चुने बिज़नेस घरानों को सारा लाभ हो रहा है और समाज का बाक़ी हिस्सा वंचित रह रहा है। इस यात्रा के ज़रिए राहुल गांधी यह संदेश देना चाह रहे हैं कि वो मोदी सरकार और गिन चुने बिज़नेस घरानों का विरोध कर रहे हैं और उनसे पीड़ित लोगों के साथ खड़े हुए हैं।