दलित अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है भाजपा

123
दलित अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है भाजपा
दलित अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है भाजपा

दलित अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है भाजपा। भाजपा नेता जान से मारने की दे रहे धमकी। हजरतगंज कोतवाली में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने हेतु दिया प्रार्थना पत्र।

हम्माम वहीद

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे सहित उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले कर्नाटक के चित्तापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीगण हजरतगंज कोतवाली, लखनऊ पहंुचकर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित उनके सभी नेता राजनीतिक और लोकतंत्र की मर्यादाओं को लगातार लांघते रहते हैं। इसी क्रम में कर्नाटक में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी की एक आडियो क्लिप प्रसारित हुई है जिसमें भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर स्पष्ट रूप से श्री खड़गे सहित उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकार की गैर कानूनी, आपत्तिजनक धमकी निश्चित रूप से आपराधिक कृत्य है जो कि लोकतंत्र के लिए ठीक नही हैं। ऐसे में इसकी निष्पक्ष जांच कराकर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और तत्काल इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

श्री दुबे ने कहा कि यह भी उल्लेखनीय है कि इस भाजपा नेता के विरूद्ध दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं लेकिन सत्ता के संरक्षण में अभी तक इनके खिलाफ कार्यवाही नही हुई है जो भारतीय जनता पार्टी की आपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी बहुत लंबे समय से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रहे हैं एवं राज्यसभा के सदस्य हैं। देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सत्ता के संरक्षण में इस प्रकार की भाजपा के नेताओं द्वारा दी गई धमकी से पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता में गहरा आक्रोश है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हम्माम वहीद ने बताया कि थाना हजरतगंज कोतवाली लखनऊ में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रमुख रूप से नकुल दुबे के अलावा प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा, लखनऊ से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी संगीता जायसवाल, राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी सोनू पंडित सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे। दलित अध्यक्ष को पचा नहीं पा रही है भाजपा