भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी-अखिलेश

90
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा
झूठे मुकदमें दर्ज कराने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पूरी की पूरी गलती भाजपा सरकार की है। फिर भी भाजपा देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। दोनों परिवार न्याय के लिए कई बार सरकार के अधिकारियों से मिले। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इस घटना में जिन लोगों ने न्याय नहीं किया वह दोषी है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी-अखिलेश


अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का जो आंकड़ा आया है उससे पीडीए-पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक खुश है। आने वाले समय में देश इसे स्वीकार करेगा। और पूरे देश में भी सर्वे होगा। जो जातियां पीछे रह गयी है उन्हें न्याय मिलेगा। भाजपा में जो पीडीए के लोग हैं वे भी जातीय जनगणना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी मैनपुरी के एक-एक परिवार से जुड़े थे। नेताजी ने लोकतंत्र, समाजवाद और सेक्यूरिज्म को बचाने का काम किया। वे जमीनी नेता थे। लोगों की भावनाओं को समझते थे। सुख-दुःख में साथ रहे। इस क्षेत्र ने नेताजी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे ऐसे नेता थे जो कभी-कभी धरती पर आते हैं। उन्होंने रास्ता दिखाया और हम समाजवादियों को नई दिशा दी। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी-अखिलेश