भाजपा पंचायत चुनाव जिला संचालन समिति की बैठक

109

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 23 मार्च को शामली में प्रवास पर रहेंगे। स्वतंत्र देव सिंह सुबह 11 बजे पंचायत चुनाव जिला संचालन समिति बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। वही दोपहर 12.40 बजे अर्जुन फार्म कैराना, रोड, शामली में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जबकि दोपहर 01.40 बजे कण्डेला शामली में किसान संवाद कार्यक्रम में संवाद करेंगे। श्री सिंह सायं 06 बजे शालीमार गार्डन, गुरूद्वारा के सामने साहिबाबाद, गाजियाबाद में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।