भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल

28
भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल
भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार के दस सालों में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा ने देश में संगठित रूप से नए तरीके के भ्रष्टाचार का रास्ता बनाया। सत्ता का दुरुपयोग किया। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को बदनाम करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए किया। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों का शोषण किया। भाजपा ने देश की जनता को धोखा क्यों दिया? इलेक्टोरल बॉण्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। तमाम कम्पनियों को डरा धमकाकर इलेक्टोरल बॉण्ड खरीदवाया। चुनावी चंदे के नाम पर हजारों करोड़ रूपये वसूलना अनैतिक है। भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही। चुनावों में धन बल का दुरूपयोग किया वहीं दूसरी तरफ देश का नौजवान और किसान बेरोजगारी और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और गरीबी से परेशान एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। भाजपा का किसानों से झूठ बोलना पाप के समान है। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई ? भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसानों की मांग पूरी करने के बजाय भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। उत्तर प्रदेश और देश में नौजवान और छात्र नौकरी, रोजगार के लिए भटक रहें है। भाजपा ने प्रतियोगी छात्रों के साथ धोखा किया। विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद नौकरियों में भर्ती नहीं की।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव करीब देखकर जो भर्तियां निकली साजिश के तहत उनके पेपर लीक करा दिए, जिससे नौकरियां न देनी पड़े। भाजपा की नीयत युवाओं को नौकरियां देने की कभी नहीं रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में युवाओं की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाखों रूपया खर्च कर चुके छात्रों में हताशा, निराशा और भारी आक्रोश है। इस बार लोकसभा चुनाव में छात्र, नौजवान, किसान, और व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करेंगे। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को नौकरी मिलेगी। तभी किसानों की मांग पूरी होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी। भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल