संडीला विधानसभा सीट पर भाजपा कमजोर

137

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। हर सियासी दल अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण विधानसभाओं में से एक संडीला विधानसभा में भी सियासत अपनी चरम पर है। भाजपा से राजकुमार अग्रवाल 2017 में इस सीट से विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन उनको इस दफा सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज कुमार यादव पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। सरोज कुमार यादव पिछले कई दिनों से लगातार एक बेहतर रणनीति के तहत लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार को सरोज कुमार यादव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में निकले और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वो जनता की समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें हल करने का पूरा आश्वासन दिया।


इससे पहले सरोज कुमार यादव ने अपने काफिले से अपनी ताकत का एहसास करवाया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी गर्मजोशी के साथ समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करते देखे जा रहे हैं। जनसंपर्क कार्यक्रम में अजीम खान, रामगोपाल यादव, रामकिशोर यादव, ईश्वर दिन यादव ,नागेंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव, ओपी यादव , राम शंकर यादव ,शिवपाल यादव, मुकेश यादव ,आरपी यादव, सुरजीत यादव ,संदीप यादव, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।