जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन

125
जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन
जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन

आशियाना के जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन। 51 कन्याओं को फलाहार के बाद वितरित किए गए उपहार। जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन

राकेश यादव

लखनऊ। दुर्गा सप्तमी के मौके पर शनिवार को आशियानी कालोनी के सेक्टर के स्थित जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर पारिसर में भजन एवं सामुहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 51 कन्याओं को महिलाओं ने फलाहार भोजन कराया। इसके साथ ही सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में समाजसेविका नम्रता पाठक ने भाग लिया। इस मौके पर शीलू श्रीवास्तव ने कई मनोहारी भजन व गीत पेश किए।


यह जानकारी मंदिर के ट्रस्टी अशोक अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार की दुर्गा सप्तमी के अवसर पर सामुहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें आसपास इलाके की कन्याओं और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम करीब तीन बजे तक चला। कार्यक्रम में कालोनी की महिलाओं ने आगंतुक कन्याओं को फलाहार का सेवन कराया। फलाहार के बाद सभी कन्याओं को उपहार भी वितरित किए गए।


आशियाना परिवार की ओर से आयोजित हुए इस सामुहिक कन्या पूजन और भजन कार्यक्रम में पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी, समाजसेवी अंजू रघुवंशी, ललित मिश्रा, साधना त्रिपाठी, सुष्मिता पांडे, डॉ. संजीव अवस्थी, इं. भीमराज, कल्पना, आभा, अशोक रघुवंशी, इंदिरा अग्रवाल, डॉ. एस मुंशी, मधु झा, एकता चकवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन