हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस,भाजपा की बर्बरता

89

 राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ मनाया और दीप जलाकर दलित महिला विरोधी भाजपा की बर्बरता की याद दिलाई। स्मरणीय है, हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद बिना परिवारीजनों की उपस्थिति में शासन-प्रशासन ने जबरन आधीरात को पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। इस अमानवीय कृत्य का समाजवादी पार्टी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था। विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यालयों पर ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भी उसके शव के साथ असम्मान प्रदर्शित करने के लिए भाजपा सरकार की निंदा की। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।   

बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में आज जिस कद्र बेटियों पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, वह जगजाहिर हो चुका है। भय और तनाव के बने इस माहौल के लिए सीधे-सीधे भाजपा सरकार की स्वार्थ पूर्ण नीति जिम्मेदार है।


    समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह ने सायं दीप जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर  विकास यादव, मनीष सिंह, मणेन्द्र मिश्रा, महताब सिंह, इमरान, डॉ0 दिलीप यादव, प्रेम चंद्र गुप्ता, इं0 यादुवेन्द्र यादव, प्रो0 इन्द्रभूषण, सरफराज अहमद, इसरार चौधरी, जावेद अहमद सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।