आंगनबाड़ी केन्द्रों से खाद्याान्न का वितरण

96

आंगनबाड़ी केन्द्रों से खाद्याान्न का वितरण

अयोध्या। जनपद अयोध्या के सभी विकास खण्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों से पंजीकृत लाभार्थियों को खाद्याान्न का वितरण दिनांक 12 जनवरी व 13 जनवरी 2023 को किये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये है। जनपद में संचालित 2294 आंगनबाड़ी केन्द्रों (शहर परियोजना को छोड़कर) पर पंजीकृत 07 माह से 03 वर्ष के कुल 10,7,122 (एक लाख सात हजार एक सौ बाईस) बच्चे, 03 से 06 वर्ष के पंजीकृत 61,138 (इकसठ हजार एक सौ अड़तिस) बच्चे तथा पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं/माताओं 41,866 (एकतालिस हजार आठ सौ छियासठ) में खाद्यान्न वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें-अयोध्या विजन की समीक्षा बैठक

जिसमें 06 माह से 03 वर्ष के लाभार्थियों को-गेहू दलिया एक किलोग्राम, चना दाल एक किलोग्राम, सोयाबीन/रिफायन्ड 500 एम0एल0, 03 से 06 वर्ष के लाभार्थियों में-गेहू दलिया आधा किलोग्राम, चना दाल आधा किलोग्राम, गर्भवती/धात्री माताएं- गेेहू दलिया डेढ़ किलोग्राम, चना दाल एक किलोग्राम, सोयाबीन/रिफायन्ड 500एम0एल0, अतिकुपोषित बच्चे 06 माह से 06 वर्ष- गेहू दलिया डेढ़ किलोग्राम, चना दाल दो किलोग्राम, सोयाबीन/रिफायन्ड 500 एम0एल0 है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला कार्यक्रम कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम प्रभारी रवि श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना अधिकारी मयाबाजार के मोबाइल नम्ब्र 7523010865 पर सम्पर्क कर समस्या से अवगत कराया जा सकता है। उपरोक्त खाद्यान्न वितरण माह नवम्बर 2022 के सापेक्ष किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अयोध्या ने दी है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों से खाद्याान्न का वितरण