छुट्टा जानवरों से किसान परेशान

134
छुट्टा जानवरों से किसान परेशान
छुट्टा जानवरों से किसान परेशान

छुट्टा जानवरों से किसान परेशान भेलसर,प्रशासन बना मौन। गौशालाए होने के बाद भी सड़कों व खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर। छुट्टा जानवरों से किसान परेशान

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर। तहसील रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत घूम रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उनके मातहत पर कोई असर नहीं दिख रहा है।इन छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पा रहे हैं।इन छुट्टा जानवरो के डर से आज किसान धान की बैरन करने के लिए भी एक दूसरे को देख रहा है कि अगर पहले हमने बैरन कर दी तो कहीं इन जानवरो का निवाला न बन जाए।ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन आज भी समस्या का हल नहीं हो सका जबकि मवई ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत गौशालाए भी बनाई गई लेकिन आज भी सड़कों,खेतों में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है।मेहनत करने वाला किसान आज इस मुसीबत से जूझ रहा है।


यह छुट्टा जानवर सैकड़ों की संख्या में जिन खेतों में पहुंच जाते हैं मानो किसानों को बर्बाद कर देते हैं अब सवाल यह उठता है सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों अंजान बन हुआ है या यूंही कागजों पर ऐसे ही खाना पूर्ति चलती रहेगी।आखिर कब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा या यूंही ही किसानों की फसलों पर छुट्टा जानवरों का कहर जारी रहेगा। क्या किसान अपनी फसलों को यूंही बर्बाद होते देखता रहेगा। किसान इस समस्या से छुटकारा पाना चाह रहा है जब किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश कैसे खुशहाल होगा। छुट्टा जानवरों से किसान परेशान