न्याय की आस में बेबस पीड़िता

214
न्याय की आस में बेबस पीड़िता
न्याय की आस में बेबस पीड़िता
  • दबंगों द्वारा दलित युवती के मकान पर जबरन कब्जा।
  • भूख हड़ताल पर बैठी ज्योति ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार।
  • न्याय की आस में बेबस पीड़िता ने मांगी राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की अनुमति।

शाहजहांपुर। न्याय की आस में बेबस पीड़िता,पति की मौत के दबंगों द्वारा मकान का ताला तुड़वाकर कब्जा किये जाने को लेकर मृतक की पत्नी ज्योति कनौजिया ने महामहिम राष्ट्रपति और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।पूरा मामला शाहजहां पुर के ब्लाक भवाल खेड़ा चौढेड़ा वार्ड का है। जहां ज्योति कनौजिया ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था और उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी। लेकिन ज्योति के पति की मृत्यु के बाद स्थानीय भाजपा नेता श्याम बाबू दीक्षित और अजीत सिंह ने 9 फरवरी को रंजिशन उसके मकान पर जबरन कब्जा करा दिया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

READ MORE-भारत विश्व का पहला राष्ट्र

ज्योति कनौजिया ने पत्र में बताया कि इस घटना की पूरी जानकारी मंत्री सुरेश खन्ना को भी दी गई। जहां से कोई आश्वासन नहीं मिल सका। ज्योति ने पत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। लगातार धमकी मिलने से लाचार ज्योति भूख हड़ताल पर बैठी हैं। न्याय की आस टूटने पर इच्छा मृत्यु की मांग करने पर विवश है।