झूठें फनकारों वाली होली

158
झूठें फनकारों वाली होली
झूठें फनकारों वाली होली
विनोद जनवादी
जनकवि/पत्रकार


झूठें फनकारों वाली होली हैं दरबारों वाली होली हैं

अच्छाई वाली होली हैं, बुराई वाली होली हैं.
बरसाने की होली हैं, वृदांवन की होली हैं.
लट्ठमार होली हैं, अबीर गुलाल की होली हैं.
कीचड़ वाली होली है, कपड़ा फाड़ होली है.
फेसबुक वाली होली हैं, ट्वीटर वाली होली हैं.
व्हाट्स वाली होली हैं, स्टेट्स वाली होली हैं.
दादा के संग होली हैं, बाबा के संग होली हैं.
भाभी के संग होली है, भैया के संग होली हैं.
साली वाली होली हैं, घरवाली वाली होली हैं.

READ MORE-रमाकांत की जमानत याचिका खारिज
राजनीति वाली होली हैं, कूटनीति वाली होली हैं.
द्वंद्व नीति में होली हैं, लोकगीत में होली हैं.
टीबी चैनल में होली हैं, कवि मुशायरे में होली हैं.
रंगों का ये खेल निराला, रंगों के संग होली हैं.
रिश्तों में भी होली हैं, किस्तों में भी होली हैं.
हाट बजारों में होली हैं, व्यापारों में होली हैं.
गांव गिराव खेत खलिहानों, में होली हैं.
गुजिया वाली होली हैं, भुजिया वाली होली हैं.
अंग्रेजी वाली होली हैं, देशी वाली होली हैं.
पियक्कड़ों की होली हैं, घुमक्कड़ो वाली होली हैं.
महगांई वाली होली हैं, दवाई वाली होली हैं.
बेरोजगारों में होली हैं, झूठे फनकारों में होली हैं.
दरबारों वाली होली हैं, अखबारों वाली होली हैं.
सिलेंडर वाली होली हैं, डीजल पेट्रोल वाली होली हैं.
मिलावट वाली होली हैं, दिखावट वाली होली हैं.
होली हैं होली हैं बुरा न मानो होली हैं.