अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी में हुआ सम्मान

184
अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी में हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी में हुआ सम्मान

अजय सिंह

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी में हुआ सम्मान समारोह। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी जीता दिल, पूरे मार्च पांचों बुधवार को हुए आयोजन। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी के रूप में बुधवार 29 मार्च को निराला नगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.पूर्णिमा पांडेय ने कहा कि महिलाओं ने सिद्धकर दिखाया है कि वह अबला नहीं सबला है। उन्होंने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक में यश अर्जित कर दूसरों के समक्ष प्रेरणा उपस्थित की। नवरात्र के अवसर पर मात्रशक्ति के सम्मान समारोह के लिए उन्होंने बधाइयां भी दी। इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का दिल जीता। इसके साथ ही मार्च माह के पांचों बुधवार के आयोजन सम्पन्न हो गए।

READ MORE-फर्जी एनकाउंटर पीडि़ता ने लगाई फांसी


नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि दरअसल महिला दिवस बुधवार को इस साल मनाया जा रहा है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को मिशन शक्ति को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये गए। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को हुए। सबसे पहले 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान दिया गया। महिला दिवस 8 मार्च को ऑनलाइन नव अंशिका मिशन शक्ति के संग होली के रंग महिला दिवस के संग हुआ। उसके बाद 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान दिया गया जबकि 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां करवायी गईं। अंतिम कड़ी के रूप में 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया गया।


इस समारोह में लाली प्रिया, डॉ.संगीता बाजपेई, सुमन सिंह, अलंकृता पांडेय, डॉ.सुरभि शुक्ला, मंजू मलकानी, रंजीता श्रीवस्तवा, मीरा कश्यप, शालिनी अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिप्रा संतोष और साथी कलाकारो ने लोकगीतों से आयोजन को संवारा वहीं भातखंडे द्वारा कलाकारों ने राम चन्द्र कृपालु और दुर्गा नृत्य प्रस्तुतियां भी हुई। इस अवसर विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में आक्सीजन मैन राजेश जायसवाल, मनोज कुमार त्यागी और संस्था उपाध्यक्ष नीरा लोहानी शामिल रहीं। समारोह में निरालानगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल, थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर असोसिएशन के सचिव दबीर सिद्धिकी सहित अन्य उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला माह की अंतिम कड़ी में हुआ सम्मान