नहीं रहे हृदय नाथ सिंह

65
नहीं रहे हृदय नाथ सिंह
नहीं रहे हृदय नाथ सिंह

शोक-संदेश

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।जगत प्रकाश नड्डा के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी के जौनपुर स्थित पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी के पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढाकर पुष्पांजलि अर्पित की।पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, जेपीएस राठौर,दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी,प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी,अभिजात मिश्र,मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी लक्ष्मण चौधरी, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह,पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, विंध्यवासिनी कुमार,महापौर सुषमा खड़कवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री हृदय नाथ सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने हृदय नाथ सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत पीडादायक है। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा व राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा और उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणीय है। मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को विपदा की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थको को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।