अयोध्या में व्यापारियों ने फोरलेन सड़क के विरोध में सरजू नदी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

100

अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में व्यापारियों ने सहादतगंज से नया घाट अयोध्या तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किया जल सत्याग्रह और व्यापारियों के समर्थन उतरी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई अन्य नेता जल सत्याग्रह में हुए शामिल सहादतगंज बाईपास से अयोध्या तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आज उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकुमार उर्फ नंदू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सरयू की पवित्र जल धारा के बीच किया जल सत्याग्रह!

वहीं इस जल सत्याग्रह को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला सचिव और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी जय मंगल दास, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र पांडे ,कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष रिशु यादव ,पार्टी उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री ,रामनरेश मौर्य, संदीप यादव के साथ अन्य कांग्रेसी नेता व्यापारियों की मांगों का समर्थन करने जल सत्याग्रह में पहुंचे! इस जल सत्याग्रह पर बात करते हुए कांग्रेस जिला सचिव जय मंगल दास ने बताया कि सरकार ने सहादतगंज बाईपास से नया घाट अयोध्या तक चौड़ीकरण का जो फैसला किया है उसमें व्यापारी हितों और अयोध्या के ऐतिहासिक मठ मंदिरों के विषय में ध्यान नहीं दिया गया! उन्होंने बताया इस चौड़ीकरण के दायरे में हजारों व्यवसायियों की दुकानें और पौराणिक ऐतिहासिक मठ मंदिर आएंगे जिनके टूटने और हटाए जाने से जहां एक और व्यापारियों को व्यापक नुकसान उठाना पड़ेगा वही मठ मंदिरों से हजारों संत महात्माओं की आस्था जुड़ी हुई है!

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण के फैसले पर सरकार और प्रशासन को विचार करना चाहिए और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए! जल सत्याग्रह में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकुमार उर्फ नंदू के अलावा अर्जुन गुप्ता ,गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपू गुप्ता, सुरेश मोदनवाल ,रामकुमार कवि ,सहित अयोध्या के सैकड़ों व्यवसाई मौजूद रहे!