महिलाओं का स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

98

उoप्रo राज्य महिला आयोग में महिलाओं का स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


लखनऊ। उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’महिलाओं का स्वास्थ्य’’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम एवं उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डाॅ. सरिता सक्सेना अधीक्षिका अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय लखनऊ ने उपस्थित होकर प्रदेश के जिला महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

डाॅ. सरिता सक्सेना द्वारा जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, सम्पूर्णा क्लीनिक तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में डाॅ. सक्सेना द्वारा उपस्थित आयोग के पदाधिकारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।


कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में माह जून 2021 में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।


सदस्य सचिव अर्चना गहरवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम/बैठक में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष विमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह तथा मा. सदस्यगण   श्रीमती अनीता सिंह, सुमन चतुर्वेदी, इन्द्रवास सिंह, सुनीता बंसल, श्रीमती निर्मला द्विवेदी, राखी त्यागी, निर्मला दीक्षित, मीना कुमारी, डाॅं. कंचन जायसवाल, प्रभा गुप्ता, पूनम कपूर, मनोरमा शुक्ला, ऊषारानी, अनीता सचान, कुमुद श्रीवास्तव, रामसखी कठेरिया, संगीता तिवारी, सुमन सिंह, अंजू प्रजापति, अर्चना, मिथिलेश अग्रवाल, रंजना शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वाती वर्मा एवं डाॅ. सरिता सक्सेना चिकित्सा अधीक्षिका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।