रूद्रदमन ने कांग्रेस का हाथ थमा

91

लखनऊ। जब से प्रियंका गांधी प्रभारी के रूप में उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रहीं हैं, आम जनमानस में प्रियंका के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है।विगत् महीनों  में जनपदों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक अन्य दलों के लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें है। कांग्रेस को अजय कुमार लल्लू के रूप में निष्ठावान, संघर्षशील व जमीनी प्रदेश अध्यक्ष मिला है, जिससे लोगों में संघर्ष करने की प्रेरणा मिल रही है।


आज उसी क्रम में लखनऊ स्थित सरोजनीनगर विधानसभा के एक जुझारू संघर्षशील नेता रूद्रदमन सिंह चौहान (बब्लू सिंह) जिन्होनें 2012 में निर्दलिय उम्मीदवार के रूप में सरोजनीनगर विधानसभा से 41403 मत प्राप्त किया था। इसी तरह 2017 में भी उसी विधानसभा से सम्मान जनक मत हासिल कर प्रतिष्ठा हासिल की थी। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के नेतृत्व में महासचिव संगठन दिनेश सिंह, मीडिया विभाग संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


रूद्र दमन सिंह चौहान की पत्नी लगातार चार बार से सरोजनीनगर विभिन्न वार्डो से विजयी होती आ रहीं हैं। वर्तमान में सरोजनी नगर के वार्ड संख्या 17 (कल्ली पूरब, बनी) से रिकार्ड मतो के अन्तराल से विजयी हुईं हैं इनकी पारिवारिक पृष्टिभूमि में दादा गुरूधन सिंह 1952 से 1989 तक 39वर्षो तक लागातार ग्राम पिपरसंड के प्रधान रहे, पिता देवेन्द्रपाल सिंह 1965 से 1989 तक ग्रामसभा गहरू के प्रधान रहे, चाची माया सिंह 2000 से 2005 तक पिपरसंड ग्राम की प्रधान रहीं, भाई अमित सिंह 2015 से 2021 तक पिपरसंड ग्राम के प्रधान रहे।

संतकुमार भारती, राजेश कुमार त्रिवेदी कांग्रेस पार्टी  की सदस्यता ग्रहण करते हुए।


सामाजिक कार्यो में रूद्र दमन सिंह चौहान  का योगदान सराहनीय रहा है। क्षेत्र में इण्डिया मार्का लगवाना, जरूरतमंद की मदद करना हो, शादी व्याह हो, सब में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहें है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस का बढ़ता परिवार इस बात का द्वेतक है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से ही उम्मीद लगाये बैठी है, इन 32 वर्षो में कई-कई बार अन्य दलों को जनता ने देखा जो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है कि जनता के आर्शिवाद से उनकी सेवा में कोई कोर कसर हमें नहीं छोड़नी है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियालाल एवं संयोजक पीके त्यागी जी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल की उपस्थिति में संतकुमार भारती, राजेश कुमार त्रिवेदी जनपद उन्नाव, आदि लोगों के साथ सैकड़ो साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की।


रूद्र दमन सिंह चौहान (बब्लू सिंह) के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में  प्रमुख रूप से किरन सिंह सदस्य जिला पंचायत, महीप सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मनोज भार्गव पूर्व पार्षद प्रत्याशी, अखिलेश सिंह चौहान पूर्व प्रधान, के0के0 सिंह प्रधान, रंजीत कुमार प्रधान, महेन्द्र सिंह , नीरज साहू प्रधान, रामफल पाल प्रधान, कल्लू पाल, दिनदयाल रावत प्रधान, चन्द्र भान सिंह, अजय सिंह चौहान, अमित सिंह , मो. इस्तियाक, प्रेम मौर्या, बराती लाल, पवन सिंह चौहान इत्यादि लोग रहे।